वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, गरमा गए तेजस्वी

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज यानी 23 अक्टूबर को मतदान हो रहा है। इससे पहले पटना में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से राजद उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पुलिस पहुंची।

वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, गरमा गए तेजस्वी

पटना : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज यानी 23 अक्टूबर को मतदान हो रहा है। इससे पहले पटना में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से राजद उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन को जानकारी मिली थी कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए कुछ लोग राजद उम्मीदवार के घर पहुंचे हैं। हालांकि, राजद उम्मीदवार ने अपने घर का गेट पुलिस के लिए नहीं खोला। इसके बाद देर रात उन्होंने मीडिया से बात की और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

घटनाक्रम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा

इस घटनाक्रम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि आखिर बिना सर्च वारंट के पुलिस राजद उम्मीदवार के घर क्यों पहुंची थी? तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि लालू प्रसाद यादव हों, तेजस्वी यादव हों या राजद के दूसरे नेता, वे डरने वाले नहीं हैं। 

आपराधिक चरित्र का सर्टिफाइड व्यक्ति जब वह प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है तो पुलिस का चरित्र भी आपराधिक हो जाता है - तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि आपराधिक चरित्र का सर्टिफाइड व्यक्ति (जो सात हत्याओं का आरोपी हो) जब वह प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है तो पुलिस का चरित्र भी आपराधिक हो जाता है। कल होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन में हमारे उम्मीदवार के घर पर बिना किसी सर्च वारंट के रात एक बजे पुलिस भेज कर हताश करने की असफल कोशिश करने वाले डरपोक कायर मुख्यमंत्री एवं उनकी अपराधी माफिया पुलिस से लालू प्रसाद और राजद के कार्यकर्ता व नेता डरने वाले नहीं है। दो नंबरी सरकार का 10 नंबरी अपराधी मुख्यमंत्री अभी भी गलतफहमी पाले हुए है। नरेंद्र मोदी ने बंदर के हाथ में उस्तरा देकर बिहार को बर्बाद करने की ठानी है।

Trending News

SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
Oct 23, 2026, 9:09:00 AM
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
Oct 23, 2026, 9:03:00 AM
दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग
दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग
Oct 23, 2026, 8:57:00 AM
वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, गरमा गए तेजस्वी
वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, गरमा गए तेजस्वी
Oct 23, 2026, 8:51:00 AM
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू
Oct 23, 2026, 8:29:00 AM
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम चार बजे तक होगा मतदान
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम चार बजे तक होगा मतदान
Oct 23, 2026, 8:20:00 AM
MLC चुनाव से पहले शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कपड़ा व कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद
MLC चुनाव से पहले शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कपड़ा व कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Oct 22, 2026, 9:45:00 PM
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM