सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के सभी 27 प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मोतिहारी : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के सभी 27 प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बूथों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए शिक्षक मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं
वहीं, अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए शिक्षक मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया जा सके।
मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट













