ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद, विभाग कर रहा आगे की कार्रवाई

धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की है।

ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद, विभाग कर रहा आगे की कार्रवाई

धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की कुल अंकित कीमत करीब 38 हजार 160 रुपये बताई गई है। खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों और बीयर केन पर 'FOR SALE IN WB ONLY' लिखा हुआ है। फिलहाल आरपीएफ ने शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

मिली खबर के अनुसार वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देशन में आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम बुधवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13051 प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची। ट्रेन के पीछे वाले जनरल कोच की जांच के दौरान आरपीएफ जवानों को छह बैग और दो थैले संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग और थैलों के मालिकाना हक को लेकर पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने सामान पर अपना दावा नहीं किया।

इसके बाद आरपीएफ जवानों ने सभी बैग और थैलों को खोलकर जांच की। जांच में बड़ी मात्रा में केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। ट्रेन के कम ठहराव को देखते हुए सामान को प्लेटफॉर्म संख्या-3 के हावड़ा छोर पर उतारकर गवाहों की मौजूदगी में इसकी जांच की गई। जांच में करीब 130 लीटर शराब और बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल अंकित कीमत 38 हजार 160 रुपये बताई गई है। बरामद शराब और बीयर की बोतलों व केन पर 'FOR SALE IN WB ONLY' लिखा हुआ था। आरपीएफ ने इसे प्रतिबंधित सामग्री मानते हुए गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया और सभी सामान को आरपीएफ पोस्ट धनबाद लाया गया। मामले में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की ओर से लिखित शिकायत तैयार की गई है। अब जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए धनबाद उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया जाएगा।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM