बिहार के इतिहास को संरक्षित करने में साथ देगा IIT पटना, बिहार विरासत विकास समिति के साथ MoU

बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के वैज्ञानिक अध्ययन एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनके संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

बिहार के इतिहास को संरक्षित करने में साथ देगा  IIT पटना, बिहार विरासत विकास समिति के साथ MoU

पटना: बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के वैज्ञानिक अध्ययन एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनके संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मंगलवार को बिहार विरासत विकास समिति एवं IIT पटना के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। इस MoU का उद्देश्य बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का वैज्ञानिक अध्ययन करना तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उनके संरक्षण एवं संवर्धन को नई दिशा देना है।

इस पहल के तहत बिहार की विभिन्न धरोहरों का LiDAR सर्वे किया जाएगा। वहीं GPR (Ground Penetrating Radar) के माध्यम से प्राचीन गढ़ों एवं टीलों की स्कैनिंग कर उनके भीतर छिपी पुरातात्विक संरचनाओं एवं अवशेषों का अध्ययन किया जा सकेगा। इसके साथ ही AI तकनीक का उपयोग कर प्राप्त आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। बिहार देश का पहला राज्य है, जिसने अपनी धरती के गर्भ में छिपे इतिहास और पुरातात्विक विरासत को समझने एवं संरक्षित करने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेने का निर्णय लिया है। इसी उद्देश्य से IIT पटना के साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया गया है।

भविष्य में IIT पटना एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास से एक Centre विकसित करने की भी योजना है। यह Centre बिहार की विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के अध्ययन, तकनीकी दस्तावेजीकरण तथा वैज्ञानिक विधि से उनके संरक्षण की दिशा में कार्य करेगा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, निदेशक, राज्य पुरातत्व, IIT पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह, डॉ. अक्षर पटेल, रजिस्ट्रार, IIT पटना, प्रो. अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक, बिहार विरासत विकास समिति, डॉ. सप्तऋषि चौधरी एवं तिष्य घोष सहित अन्य अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। यह पहल बिहार की समृद्ध विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए धरोहर संरक्षण और पुरातात्विक अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई शुरुआत के रूप में महत्वपूर्ण है।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM