स्वास्थ्य विभाग की अहम पहल, ड्रग टेस्टिंग लैब एवं एनालिटिकल डेवलपमेंट फैसिलिटी की स्थापना की तैयारी

बिहार में फार्मास्युटिकल क्षेत्र को सुदृढ़ करने, दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की अहम पहल, ड्रग टेस्टिंग लैब एवं एनालिटिकल डेवलपमेंट फैसिलिटी की स्थापना की तैयारी

बिहार में फार्मास्युटिकल क्षेत्र को सुदृढ़ करने, दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में पटना में अत्याधुनिक ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी एवं एनालिटिकल डेवलपमेंट फैसिलिटी (ADF) की स्थापना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि सहित स्वास्थ्य विभाग एवं NIPER हाजीपुर के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रस्तावित सुविधा की स्थापना, आवश्यक आधारभूत संरचना, तकनीकी क्षमता, बजट तथा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में लैब डेवलपमेंट एवं लैब एक्रिडिटेशन, स्किल डेवलपमेंट, नर्सिंग एवं फार्मेसी के क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण, NIPER के विस्तार तथा शैक्षणिक एवं अनुसंधान कार्यों को और सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इन क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाओं के विकास, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा संस्थानों की कार्यक्षमता एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। बिहार में दवाओं की गुणवत्ता जांच, गुणवत्ता आश्वासन, नियामकीय सहयोग तथा फार्मास्युटिकल अनुसंधान एवं विकास की क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा। 

एनालिटिकल डेवलपमेंट फैसिलिटी के माध्यम से नियमित दवा परीक्षण के साथ-साथ नई दवाओं एवं फॉर्मूलेशन के विकास, विश्लेषणात्मक पद्धतियों के विकास तथा गुणवत्ता नियंत्रण में भी सहयोग मिलेगा। इससे राज्य के फार्मास्युटिकल उद्योग, स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और अकादमिक संस्थानों को अत्याधुनिक परीक्षण एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। NIPER हाजीपुर की विशेषज्ञता एवं तकनीकी मानव संसाधन का उपयोग करते हुए फार्मेसी विद्यार्थियों, उद्योग से जुड़े पेशेवरों एवं संबंधित तकनीकी कर्मियों के लिए प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी योजना है।

प्रस्तावित सुविधा के माध्यम से राज्य में दवाओं की गुणवत्ता जांच एवं निगरानी के लिए मजबूत आधारभूत संरचना विकसित होगी। इससे गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, फार्मास्युटिकल उद्योग को तकनीकी सहयोग देने तथा अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के दौरान प्रस्तावित सुविधा को बिहार में दवा गुणवत्ता नियंत्रण एवं फार्मास्युटिकल अनुसंधान को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से आगे बढ़ाने तथा प्रस्तावित सुविधा को प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह पहल बिहार को फार्मास्युटिकल गुणवत्ता, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM