बरसात में खुली चास नगर निगम की सिवरेज व्यवस्था की पोल, हर कदम पर कुव्यवस्था

बरसात आते ही चास नगर निगम की सिवरेज और साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। चुनाव के दौरान बड़े-बड़े दावे और वादे करने वाले जनप्रतिनिधियों वार्ड पार्षद से लेकर मेयर तक के कामकाज की तस्वीर भी अब पानी में साफ दिखाई दे रही है।

बरसात में खुली चास नगर निगम की सिवरेज व्यवस्था की पोल, हर कदम पर कुव्यवस्था

बरसात आते ही चास नगर निगम की सिवरेज और साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। चुनाव के दौरान बड़े-बड़े दावे और वादे करने वाले जनप्रतिनिधियों वार्ड पार्षद से लेकर मेयर तक के कामकाज की तस्वीर भी अब पानी में साफ दिखाई दे रही है। ये तस्वीरें चास के वार्ड नंबर 14 के कैलाश नगर और रामनगर कॉलोनी की हैं, जहां जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

हालात ऐसे हैं कि नालियों का पानी सड़क से होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है और उसी गंदे पानी में कचरा तैरता नजर आ रहा है। ऐसे में संक्रमण और गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। एक तरफ सरकार साफ-सफाई और संक्रामक बीमारियों से बचाव की अपील करती है, तो दूसरी तरफ इन तस्वीरों में जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

स्थानीय लोग नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की कथित उदासीनता से खासे नाराज हैं। उनका आरोप है कि निगम होल्डिंग टैक्स वसूलने में तो तत्परता दिखाता है, लेकिन जब सुविधाएं देने की बारी आती है तो टालमटोल शुरू हो जाती है। लोगों का यह भी आरोप है कि निगम की व्यवस्था में आम और खास के बीच फर्क नजर आता है—खास लोगों के काम तेजी से होते हैं, जबकि आम जनता अपनी समस्याओं के साथ ही रह जाती है। वहीं, इलाके में बिजली व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बांस के सहारे बिजली के तार ले जाए गए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं और बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टैक्स लेने में तत्पर नगर निगम इस बदहाल व्यवस्था को कब सुधारेगा? आखिर बरसात में हर साल लोगों को इसी तरह जलजमाव और गंदगी की सजा क्यों भुगतनी पड़ रही है?

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM