माँ जानकी जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड ने रचा इतिहास

सहरसा जिले में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जीविका द्वारा संपोषित माँ जानकी जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड, रौता खेम, सौरबाजार की वार्षिक आम सभा 2025-26 का आयोजन किया गया।

माँ जानकी जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड ने रचा इतिहास

सहरसा जिले में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जीविका द्वारा संपोषित माँ जानकी जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड, रौता खेम, सौरबाजार की वार्षिक आम सभा 2025-26 का आयोजन समिति कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, समिति की अध्यक्ष रौशन कुमारी, निदेशक मंडल के सदस्यों, प्रशिक्षण अधिकारी रंजन कुमार एवं अनुप्रिया पंजियार तथा प्रखंड परियोजना प्रबंधक आनंद प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

आम सभा को संबोधित करते हुए समिति की अध्यक्ष रौशन कुमारी ने बताया कि संकुल संघ से जुड़े पांच पंचायतों में 1271 स्वयं सहायता समूह एवं 70 ग्राम संगठनों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा तथा छूटे हुए ग्रामीण परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की गई है। समिति की सचिव नीलम देवी ने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन एवं आगामी कार्ययोजना आम सभा के समक्ष प्रस्तुत की। वहीं, कोषाध्यक्ष अंजलि देवी ने वार्षिक लेखा-परीक्षण, आय-व्यय का विवरण एवं आगामी बजट प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। 

संकुल संघ के लेखापाल सुमन सिंह ने बताया कि वर्तमान में 70 ग्राम संगठनों के माध्यम से 15,919 सदस्य संकुल संघ से जुड़े हैं। संघ को आरंभिक पूंजीकरण निधि के रूप में 7.33 करोड़ रुपये, ब्याज के रूप में 25.35 लाख रुपये तथा बैंक ब्याज के रूप में 1.44 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा 26.79 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया गया। उन्होंने बताया कि जीविका के माध्यम से 993 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जो ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।प्रखंड परियोजना प्रबंधक आनंद प्रकाश ने सौरबाजार प्रखंड में महिलाओं के विकास एवं जीविका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सामुदायिक संगठनों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीविका कर्मियों सहित बड़ी संख्या में अंशधारी दीदियां उपस्थित रहीं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM