दर्दनाक हादसा: बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत

गोपालगंज जिले से दर्दनाक खबर है। यहां बिहार पुलिस में भर्ती होकर अपना और परिवार का भविष्य संवारने का सपना देख रहे एक होनहार युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

दर्दनाक हादसा: बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत

गोपालगंज जिले से दर्दनाक खबर है। यहां बिहार पुलिस में भर्ती होकर अपना और परिवार का भविष्य संवारने का सपना देख रहे एक होनहार युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार अहले सुबह भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर तिवारी ब्रदर्स फर्नीचर दुकान के समीप घटी, जब शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया।

मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के जोरावरपुर गांव निवासी विनोद कुमार के 22 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नितेश अपने दोस्तों के साथ बंतरिया मोड़ से हुस्सेपुर की दिशा में दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। नितेश सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके दोनों पैरों को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से नितेश को रेफरल अस्पताल भोरे ले जाया गया। डॉक्टरों ने अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नितेश ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे जोरावरपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM