बाबा बैद्यनाथ धाम में अभेद्य सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, 40 DSP संभालेंगे मोर्चा

बाबा बैद्यनाथ धाम में अभेद्य सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, 40 DSP संभालेंगे मोर्चा

विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए झारखंड पुलिस ने बाबा बैद्यनाथ धाम में व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। हर वर्ष लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

मेला परिसर की निगरानी और संचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को अलग-अलग सुरक्षा इकाइयों में विभाजित किया है। इसके तहत 21 अस्थायी मेला पुलिस ओपी और 13 अस्थायी ट्रैफिक ओपी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम, उमा भवन, बाबा मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार तथा क्विक रिस्पांस टीम (QRT) सहित कुल नौ संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

श्रावणी मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए 40 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित व्यवस्था मिल सके।

इन DSP अधिकारियों की हुई तैनाती

बैद्यनाथ प्रसाद, विद्या शंकर, प्रदीप उरांव, महेश प्रजापति, तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, आशुतोष कुमार सत्यम, सहदेव प्रसाद, रंजीत कुमार लकड़ा, अशोक रविदास, अनिल कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद, भोला प्रसाद सिंह, राजेन्द्र कुमार दुबे, वशिष्ठ नारायण सिंह, वरुण देवगम, नोवेल कुजूर, नवल किशोर प्रसाद, अजय कुमार केशरी, सतीश कुमार, नीरज कुमार सिंह, धीरेन्द्र नारायण बंका, अरविन्द कुमार बिन्हा, मनोज कुमार, अतीन कुमार, राजा कुमार मित्रा, सुमीत प्रसाद, आनंद ज्योति मिंज, अजय कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, मोहम्मद तौकिर आलम, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, बुधराम उरांव, मनोज कुमार महतो, श्री कुमार राम, राजेश कुमार, संजय कुमार, राम अनुप महतो, दयानन्द आजाद, चन्द्रशेखर आजाद और पवन कुमार को विभिन्न सुरक्षा एवं यातायात दायित्वों के लिए तैनात किया गया है।

Trending News

स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
Oct 17, 2026, 4:53:00 PM
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Oct 17, 2026, 4:27:00 PM
 प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
Oct 17, 2026, 4:22:00 PM
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
Oct 17, 2026, 3:43:00 PM
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
Oct 17, 2026, 3:05:00 PM