UGC विवाद पर बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, कहा-संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का सम्मान जरूरी

UGC विवाद पर बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, कहा-संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का सम्मान जरूरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे शुक्रवार को देवघर पहुंचे, जहाँ एयरपोर्ट पर उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सांसद ने मीडिया से बातचीत में झारखंड सरकार की वित्तीय स्थिति और यूजीसी से जुड़े विवाद पर अपनी स्पष्ट राय व्यक्त की।

निशिकांत दुबे ने केंद्र पर झारखंड सरकार के बकाया राशि के आरोपों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राज्य की वित्तीय हालत इतनी कमजोर है कि मार्च के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वेतन मिलने में भी दिक्कत हो सकती है। सांसद ने यह भी चेतावनी दी कि अगर ऐसा रहा, तो “मंईयां सम्मान योजना” और अबुआ आवास योजना जैसे कार्यक्रमों में काम रुक जाना आश्चर्य की बात नहीं होगी। उन्होंने कहा, “झारखंड सरकार के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, पहले अपना खर्चा संभाले।”

सांसद ने राज्य सरकार की कुछ योजनाओं पर सीधे सवाल उठाए और कहा कि “मंईयां सम्मान योजना” के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार लगातार बकाया राशि की मांग कर रही है और आगामी बजट में इसे शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

यूजीसी विवाद पर सांसद की राय
यूजीसी मामले पर निशिकांत दुबे ने कहा कि यह मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और फिलहाल इस पर रोक लगी हुई है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का हवाला देते हुए कहा कि ये देश के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सभी समाजों के हित में काम कर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि स्वर्ण समाज के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी इस नीति का प्रमाण है। निशिकांत दुबे ने यूजीसी मामले में विरोध करने वालों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री की नीतियों पर विश्वास रखें, क्योंकि भाजपा का उद्देश्य हर तबके के विकास को सुनिश्चित करना है। सांसद ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के किसी भी निर्णय का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल उठाते हैं, उन्हें संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 को समझना चाहिए।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM