कांवडियां पथ में बदइंतजामी, अनहोनी की आशंका से कांवडियों में असुरक्षा का माहौल
सावन का पवित्र माह चल रहा है। अपनी अपनी श्रद्धा के अनुसार कांवडियां विभिन्न जगहों पर अपने अराध्य के लिए भक्ति भाव से कांवड यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में झारखंड जिले के बोकारो में कांवड पथ पर बदइंतजामी की भी खबरें सामने आ रही हैं।

सावन का पवित्र माह चल रहा है। अपनी अपनी श्रद्धा के अनुसार कांवडियां विभिन्न जगहों पर अपने अराध्य के लिए भक्ति भाव से कांवड यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में झारखंड जिले के बोकारो में कांवड पथ पर बदइंतजामी की भी खबरें सामने आ रही हैं। इससे कांवड यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं में अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
सावन की तीसरी सोमवारी पर भोले बाबा को जल अर्पित करने के लिए रविवार शाम बड़ी संख्या में कांवरिये चास से चिरका धाम के लिए रवाना हुए। लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। चास-पुरुलिया हाईवे पर कांवरियों की भीड़ के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।
खासकर पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बेरोकटोक जारी है। पूरे रास्ते में पुलिस बल की तैनाती या कांवरियों के लिए अलग लेन की व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। कभी-कभार पेट्रोलिंग वाहन जरूर दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि इसी हाईवे पर महज दो दिन पहले भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी। इसके बावजूद कांवरियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होना प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और तेज रफ्तार भारी वाहनों के बीच किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट











