फिल्म इंडस्ट्री को लगा झटका, इस अभिनेत्री का हुआ निधन

फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर है। जानी मानी फिल्म अभिनेत्री अनन्या राज का निधन हो गया है। अनन्या के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है।

फिल्म इंडस्ट्री को लगा झटका, इस अभिनेत्री का हुआ निधन

फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर है। जानी मानी फिल्म अभिनेत्री अनन्या राज का निधन हो गया है। अनन्या के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। अहम बात यह कि अनन्या का निधन करीब एक माह पहले हुआ। लेकिन उनके परिजनों की तरफ से अब इस बात की जानकारी दी गयी है।

मिली खबर के अनुसार प्रतिभाशाली अभिनेत्री अनन्या राज का निधन हो गया है। अनन्या ने '7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। सोमवार को उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। खबर है कि अनन्या राज का निधन गत 15 जुलाई को हुआ, लेकिन अब इस बात की जानकारी उनके परिवार की तरफ से दी गयी है। परिजनों ने यह भी जानकारी दी है कि अनन्या के साथ वास्तव में क्या हुआ था? अनन्या राज ने 27 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन तब हुआ जब वह नींद में थीं। उनकी मौत खबर सामने आने के बाद उनके फैंस सदमे में हैं।

अनन्या राज के परिजनों की तरफ से यह जानकारी दी गयी है कि वह पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं और फिर 15 जुलाई को नींद में ही मौत हो गई। हालांकि, दिवंगत अभिनेत्री के परिजनों की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गयी है कि उनको वास्तव में क्या परेशानी थी और उनकी मौत का कारण क्या था?

अनन्या राज की मौत के एक महीने बाद परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में एक्ट्रेस की मौत की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, 'यह अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। नींद में ही वह शांति से चल बसी। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से गुजर रही थीं और उनसे उबरने के लिए उन्होंने एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।'

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM