पश्चिम बंगाल: बीरभूम जिले में होटल में लगी आग, अब छह लोगों की जलकर मरने की खबर

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर है। यहां बीरभूम जिले में भीषण हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यह एक होटल में भीषण आग लग गयी। हादसे में अब तक छह लोगों के जिंदा जलकर मौत हो जाने की खबर है।

पश्चिम बंगाल: बीरभूम जिले में होटल में लगी आग, अब छह लोगों की जलकर मरने की खबर

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर है। यहां बीरभूम जिले में भीषण हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यह एक होटल में भीषण आग लग गयी। हादसे में अब तक छह लोगों के जिंदा जलकर मौत हो जाने की खबर है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाडियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बीरभूम जिले में ही प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर स्थित है।

मिली खबर के अनुसार सोमवार की सुबह चार बजे के करीब बिंदिशिनी होटल में भीषण आग लग गयी। होटल तारापीठ मंदिर के पास ही स्थित है। बताया जा रहा है कि जब होटल में आग लगी, तब होटल में ठहरे हुए सभी गेस्ट सो रहे थे। आग लगने के कारण कई लोगों का दम घुटने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पहले होटल के ग्राउंड फ्लोर में लगी और ऊपर की तरफ फैलती चली गयी।

इधर आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। आग लगने की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका। आग लगने के कारण कई गेस्ट के झुलसने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

अब तक की जानकारी के अनुसार होटल में ठहरे हुए गेस्ट तारापीठ मंदिर में दर्शन करने के लिए आये हुए थे। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि सभी हताहत रविवार की रात होटल में पहुंचे थे और इन्हें सोमवार को मंदिर में दर्शन करना था। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

आग लगने की घटना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया। फायर ब्रिगेड के शुरूआती अनुमान के अनुसार बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण संभवत: आग लगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM