नगर निगम कार्यालय की टेबल पर शराब की बोतल, वायरल वीडियो पर नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन

चास नगर निगम कार्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यालय की टेबल के दराज में जरूरी कागजात की जगह शराब की बोतल रखी हुई दिखाई दे रही है।

नगर निगम कार्यालय की टेबल पर शराब की बोतल, वायरल वीडियो पर नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन

चास नगर निगम कार्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यालय की टेबल के दराज में जरूरी कागजात की जगह शराब की बोतल रखी हुई दिखाई दे रही है। वहीं, कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर को कथित तौर पर शराब की बोतल लेते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ दो अन्य लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते।

वीडियो सामने आने के बाद चास नगर निगम में हड़कंप मच गया है। वीडियो को लेकर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने संज्ञान लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक दास के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की बात कही है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराने की भी बात कही है।

हालांकि, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने वायरल वीडियो को नगर निगम कार्यालय का होने से इनकार किया है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर वायरल वीडियो कहां का है और इसमें नजर आ रहे दो अन्य लोग कौन हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक कार्यालय के अंदर का दृश्य दिखाई दे रहा है। टेबल के दराज को खोला जाता है, जिसमें जरूरी दस्तावेजों की जगह शराब की बोतल नजर आती है। इसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को शराब की बोतल लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद हैं।

वीडियो के सामने आने के बाद चास नगर निगम के नगर आयुक्त संजीव कुमार ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक दास के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की बात कही है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराने की बात कही गई है, ताकि वायरल वीडियो की सच्चाई और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि वीडियो वास्तव में चास नगर निगम कार्यालय का है या नहीं और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका क्या है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे
राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे
Sep 11, 2026, 4:28:00 PM
 सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
Sep 11, 2026, 4:11:00 PM
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
Sep 11, 2026, 3:54:00 PM
बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...
बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...
Sep 11, 2026, 3:29:00 PM
 अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को व्यापक समर्थन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग फिर मुखर
अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को व्यापक समर्थन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग फिर मुखर
Sep 11, 2026, 3:18:00 PM
भोरे के fDI गोदाम में मिले कीड़े वाले राशन, सियासत गर्म, जांच के आदेश
भोरे के fDI गोदाम में मिले कीड़े वाले राशन, सियासत गर्म, जांच के आदेश
Sep 11, 2026, 2:53:00 PM
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
Sep 11, 2026, 2:35:00 PM
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
Sep 11, 2026, 2:22:00 PM
 चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
Sep 11, 2026, 2:07:00 PM
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
Sep 11, 2026, 1:32:00 PM