4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?

भागलपुर में किराए पर कमरा दिलाने के बहाने एक महिला 4 माह के मासूम और 11 साल की एक किशोरी को लेकर फरार हो गई। मामला, बरारी थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक का है।

4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?

भागलपुर में किराए पर कमरा दिलाने के बहाने एक महिला 4 माह के मासूम और 11 साल की एक किशोरी को लेकर फरार हो गई। मामला, बरारी थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक का है। दरअसल, गोड्डा के रामनगर की रहने वाली सेंतो देवी काम के सिलसिले में भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वह अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर आई थी। जिसमें 4 माह की मासूम और 11 साल की किशोरी पल्लवी कुमारी को रुम दिलाने गई महिला लेकर फरार हो गई। 

स्टेशन पर महिला का एक अनजान महिला से संपर्क हुआ। अनजान महिला ने कहा कि वह किराए पर कमरा दिला देगी। इसके बाद वह संतो देवी को बरारी चौक के इलाके में लेकर गई, जहां एक कमरे को भी दिखाया गया। इसी दौरान जैसे ही सेंतो देवी कमरे से बाहर निकली, और बरारी होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज होते हुए सभी भारत माता चौक पहुंचे जहां दूसरी महिला दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई।

इधर, काफी खोजबीन के बाद जब महिला और बच्चों का पता नहीं चला तो संतो देवी ब चौक पर ही रोने लगी। रोती हुई महिला को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। पूछताछ करने पर महिला ने बच्चों के चोरी होने की बात कही, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

संतो देवी ने बताया कि वह तीन बच्चों के साथ गोड्डा से काम के सिलसिले में भागलपुर पहुंची थी। उन्हें किराए पर एक कमरे की आवश्यकता थी। इसी को लेकर उन्होंने स्टेशन पर ही एक अनजान महिला से बातचीत की थी। महिला ने भरोसा दिलाया था कि वह उन्हें किराए पर कमरा दिला देगी।

इसके बाद महिला उन्हें बरारी इलाके में ले गई। बरारी चौक पर उसने कमरा भी दिखाया। जब वे जीरोमाइल स्थित भारत माता चौक के पास पहुंचे तो महिला उनके दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई। इसके बाद काफी खोजबीन की गई। जहां से बच्चे गायब हुए हैं, वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। फिलहाल बरारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले पर बरारी थानेदार विकास कुमार ने बताया कि 11 साल की बच्ची अपनी दादी के घर पहुंच गई है, जबकि 4 साल के बच्चे का अभी पता नहीं चल सका है। टोटो चालक की पहचान कर ली गई है, जो स्टेशन से बरारी इलाके तक पहुंचा था। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सीसीटीवी में महिला मासूम को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। 

थानेदार ने बताया कि महिला मानसिक तौर पर विचित्र लग रही है। पति की मौत हो जाने के बाद उसने पति के दोस्त से शादी की है। बच्ची से बातचीत में उसने बताया कि उसकी मां उस महिला को जानती है, जबकि महिला दूसरी महिला को जानने से इनकार कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट 




Trending News

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
Oct 27, 2026, 2:17:00 PM
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
Oct 27, 2026, 2:16:00 PM
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
Oct 27, 2026, 1:55:00 PM
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Oct 27, 2026, 1:19:00 PM
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
Oct 27, 2026, 1:18:00 PM
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Oct 27, 2026, 12:48:00 PM
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM