एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
मोतिहारी के नरकटिया से जदयू विधायक विशाल कुमार साह के नेतृत्व में बंजरिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेतिया सांसद संजय जायसवाल मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन साहनी शामिल हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए। विधायक विशाल साह ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच पर्चा बंटवा कर कार्यो की सूची मांग और उस सूची के अनुसार कार्य कराने का दावा किया। कार्यक्रम में एनडीए को मजबूत करने की बात कही गई।
जदयू का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने की बात को लेकर पार्टी के विधायक विशाल कुमार ने साफ तौर पर कहा कि इस फैसले के समर्थन में सभी विधायक रहेंगे क्योंकि गांधी और लोहिया के बाद कोई नाम है तो वो नीतीश कुमार है।
वहीं आइरार्सिटीसी मामले में लालू परिवार पर निशाना साधते हुए सांसद सजाय जायसवाल ने कहा कि लालू परिवार ने क्या किया है। यह जग जाहिर है और जो जैसे करेगा उसको वैसा भोगना पड़ेगा।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट