बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED, पटना की टीम ने आज 11 सितंबर 2026 को गया में बैंक फ्रॉड मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की ओर से PMLA की धारा 17 के तहत रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL) से जुड़े ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED, पटना की टीम ने आज 11 सितंबर 2026 को गया में बैंक फ्रॉड मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की ओर से PMLA की धारा 17 के तहत रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL) से जुड़े ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ED की टीमें रामानंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL) से जुड़े कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। यह कार्रवाई बिहार के गया के अलावा गुरुग्राम और नई दिल्ली में भी चल रही है। 

जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी पर बैंकों के कंसोर्टियम से मिले करीब 85 करोड़ रुपये के लोन में से 58 करोड़ रुपये डायवर्ट करने का आरोप है। बताया गया है कि यह रकम कथित तौर पर फर्जी या जाली प्रोजेक्ट कंप्लीशन रिपोर्ट के आधार पर प्राप्त की गई थी। जानकारी के मुताबिक, इस कंपनी का नियंत्रण अखौरी गोपाल और उनके बेटों निशांत एवं नितेश के पास बताया गया है।

वहीं, लोन के बदले अखौरी गोपाल और उनके परिवार के सदस्यों की पर्सनल गारंटी भी बैंकों को दी गई थी। इसके अलावा, पांच संपत्तियों को टाटा मोटर्स से जुड़े बकाये के खिलाफ गिरवी या मॉर्गेज किए जाने की बात सामने आई है।

ईडी के अनुसार, इन संपत्तियों को बाद में कथित तौर पर कम कीमत पर बेच दिया गया, जबकि वे पहले से गिरवी थीं। जांच में कुछ खरीदारों के कथित तौर पर बेनामी या प्रॉक्सी होने की भी आशंका जताई गई है। फिलहाल ED की सर्च कार्रवाई जारी है और जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Trending News

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
Sep 11, 2026, 3:54:00 PM
बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...
बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...
Sep 11, 2026, 3:29:00 PM
 अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को व्यापक समर्थन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग फिर मुखर
अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को व्यापक समर्थन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग फिर मुखर
Sep 11, 2026, 3:18:00 PM
भोरे के fDI गोदाम में मिले कीड़े वाले राशन, सियासत गर्म, जांच के आदेश
भोरे के fDI गोदाम में मिले कीड़े वाले राशन, सियासत गर्म, जांच के आदेश
Sep 11, 2026, 2:53:00 PM
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
Sep 11, 2026, 2:35:00 PM
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
Sep 11, 2026, 2:22:00 PM
 चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
Sep 11, 2026, 2:07:00 PM
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
Sep 11, 2026, 1:32:00 PM
 तंबाकू उत्पादों के खिलाफ चला सघन छापेमारी अभियान, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना
तंबाकू उत्पादों के खिलाफ चला सघन छापेमारी अभियान, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Sep 11, 2026, 1:19:00 PM
बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित, 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनी
बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित, 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनी
Sep 11, 2026, 1:03:00 PM