उप-स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद, इलाज कराने पहुंचे ग्रामीण निराश होकर लौटने को मजबूर

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन कर रही है, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर स्थित अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

उप-स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद, इलाज कराने पहुंचे ग्रामीण निराश होकर लौटने को मजबूर

बोकारो : सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन कर रही है, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर स्थित अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। लेकिन बोकारो के पिंड्राजोड़ा स्थित भांगा बाजार का उप स्वास्थ्य केंद्र सरकारी व्यवस्था की पोल खोल रहा है। यहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की कथित अनुपस्थिति के कारण मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। 

बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भांगा बाजार में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति इन दिनों सवालों के घेरे में है

बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भांगा बाजार में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति इन दिनों सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस स्वास्थ्य केंद्र में ज्यादातर समय चिकित्सक मौजूद नहीं रहते हैं। इतना ही नहीं, नर्सिंग स्टाफ की भी कमी बनी हुई है। बीमार होने पर ग्रामीण बड़ी उम्मीद लेकर इस स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिलने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। 

'स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है'

ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार ने गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केंद्र खोला है, तो फिर यहां चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति क्यों सुनिश्चित नहीं की जा रही है? इस मामले को लेकर स्थानीय वार्ड सदस्य और विधायक प्रतिनिधि ने भी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली यहीं तक सीमित नहीं है

वहीं, स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली यहीं तक सीमित नहीं है। यहां बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। इस समस्या से विभागीय अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण सरकारी स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर परेशान होते रहेंगे? क्या स्वास्थ्य विभाग इस उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करेगा? क्या यहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी? फिलहाल, ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की पहल और व्यवस्था में सुधार का इंतजार है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM