बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर बोकारो प्रशासन अलर्ट, केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश

बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर बोकारो प्रशासन अलर्ट, केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश

बोकारो में वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकलमुक्त ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा और अधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने की।

डीडीसी ने कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य की दिशा तय करती हैं, इसलिए इनके संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गरिमा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों से कोई समझौता नहीं होगा।

केंद्राधीक्षकों पर विशेष जिम्मेदारी
बैठक में उप विकास आयुक्त ने परीक्षा केंद्राधीक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिया कि केंद्र पर तैनात वीक्षक, अन्य कर्मचारी और सुरक्षा बल अनिवार्य रूप से पहचान पत्र धारण करें। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

सिटिंग प्लान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के आदेश
परीक्षार्थियों को असुविधा से बचाने के लिए सभी केंद्रों पर सिटिंग प्लान को प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। यह सिटिंग प्लान केंद्र के मुख्य द्वार, परिसर, मैदान तथा प्रत्येक परीक्षा कक्ष के बाहर लगाया जाएगा, ताकि छात्रों को अपनी निर्धारित सीट खोजने में परेशानी न हो।

निरंतर मॉनिटरिंग और त्वरित रिपोर्टिंग
डीडीसी ने सभी परीक्षा केंद्रों से नियमित रूप से खैरियत रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजने को कहा। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि परीक्षा नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए और सभी केंद्रों से लगातार संपर्क बनाए रखा जाए। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल देने के भी निर्देश दिए गए।

जैक के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य
बैठक में यह भी दोहराया गया कि झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षित संधारण और परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की त्रुटि को गंभीरता से लिया जाएगा।

3 फरवरी से परीक्षा, हजारों छात्र होंगे शामिल
अधिकारियों ने बताया कि जिले में मैट्रिक परीक्षा 3 फरवरी से शुरू होगी, जो 62 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 24,528 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 46 केंद्रों पर होगी, जिसमें 22,340 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM