बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता कुमार अमित

बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता कुमार अमित

रांची स्थित लोकभवन में भाजपा नेता कुमार अमित ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर बोकारो से जुड़े कई अहम विकास मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए नवनिर्मित बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमानों का संचालन जल्द शुरू करने की मांग की।

कुमार अमित ने बताया कि करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एयरपोर्ट अभी तक परिचालन की प्रतीक्षा में है, जिसके कारण वहां की आधारभूत संरचना उपयोग के अभाव में प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बोकारो और आसपास के क्षेत्रों के लोग लंबे समय से हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल सकती है।

मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रस्तावित अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को जल्द जमीन पर उतारने की भी जरूरत बताई। उनके अनुसार, इस परियोजना के लागू होने से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इसके अलावा, कुमार अमित ने बोकारो स्टील सिटी कॉलेज, चास कॉलेज और जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने नए भवनों के निर्माण और शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।

इस अवसर पर उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट के रुके हुए विस्तार कार्य को पुनः शुरू कराने के लिए राज्यपाल द्वारा किए गए प्रयासों के प्रति आभार भी व्यक्त किया और स्मृति चिह्न भेंट किया।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रस्तुत मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस बैठक में बोकारो वेलफेयर सिविल सोसाइटी के अतुल सिंह और विस्थापित नेता शिवप्रसाद भी मौजूद रहे।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM