सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

चंदनकियारी प्रखंड के बिजुलिया में विद्युत सबस्टेशन स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चास स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

चंदनकियारी प्रखंड के बिजुलिया में विद्युत सबस्टेशन स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चास स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा की ओर से पहले धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और बिजली विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

मौके पर पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि धरना की अनुमति नहीं देने के पीछे प्रशासन ने एसआईआर का हवाला देते हुए सड़क पर यातायात बाधित होने की आशंका जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चास प्रखंड कार्यालय के सामने सड़क पर धरना दिया था, तो उन्हें अनुमति कैसे मिली।

अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता को आंदोलन से रोका जा रहा है, लेकिन 2029 के चुनाव में यही सरकार जनता के बीच वोट मांगने जाएगी और उस समय जनता इसका जवाब देगी।

उन्होंने तेलीडीह टांड़ में एसबीआई कर्मचारी मुकेश कुमार सिंह की बिजली के तार की चपेट में आने से हुई मौत का मुद्दा भी उठाया और इसके लिए बिजली विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

तेजस्वी यादव के साथ आए चिराग पासवान, कहा-हम लोगों को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए..मांझी क्या बोले?

Sep 25, 2026, 3:00:00 PM
सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
Sep 25, 2026, 2:26:00 PM
ज्ञानेश के खिलाफ बिहार कांग्रेस का हल्लाबोल, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

Sep 25, 2026, 2:20:00 PM
गया पहुंचे CM सम्राट चौधरी, विष्णुपद में दर्शन, देवघाट का निरीक्षण और फिर पितृपक्ष मेला महासंगम का शुभारंभ

Sep 25, 2026, 2:14:00 PM
बरस गये सुधाकर, बोले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पैसे नहीं और अदानी को मुफ्त में जमीन

Sep 25, 2026, 2:09:00 PM
स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार

Sep 25, 2026, 2:00:00 PM
 IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ

Sep 25, 2026, 1:49:00 PM
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर

Sep 25, 2026, 1:39:00 PM
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत

Sep 25, 2026, 1:37:00 PM
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा

Sep 25, 2026, 1:27:00 PM