स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार

स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को सदर अस्पताल जहा नाबाद का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव के अचानक अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई।

स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार

जहानाबाद : स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को सदर अस्पताल जहा नाबाद का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव के अचानक अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों, वार्डों और चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी टीवाई भूटिया भी मौजूद रहीं।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और सिविल सर्जन को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल जिले का प्रमुख सरकारी अस्पताल है, जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर, सुगम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

रेफरल की स्थिति पर जताई नाराजगी

स्वास्थ्य सचिव ने सदर अस्पताल से बड़ी संख्या में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किए जाने के मामले को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों से मरीजों के रेफरल के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सकीय सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से संभव है, उन्हें अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञ सेवाओं का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही हो सके। इससे मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए दूसरे शहरों या अस्पतालों का चक्कर लगाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, वार्डों की स्थिति, चिकित्सा व्यवस्था और उपलब्ध चिकित्सकीय संसाधनों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और उनके उपयोग की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कमियों को चिन्हित कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने को कहा। साथ ही उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने और मरीजों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

दिसंबर तक नए भवन में शुरू हो सकता है संचालन

निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने बताया कि सदर अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण वर्तमान में अस्पताल की व्यवस्थाओं में कुछ असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि नए भवन का निर्माण पूरा होने के बाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का काफी विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर तक नए भवन में सदर अस्पताल का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए भवन के संचालन से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि अस्पताल शुरू होने के साथ ही मरीजों को बेहतर, सुगम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

तेजस्वी यादव के साथ आए चिराग पासवान, कहा-हम लोगों को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए..मांझी क्या बोले?
तेजस्वी यादव के साथ आए चिराग पासवान, कहा-हम लोगों को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए..मांझी क्या बोले?
Sep 25, 2026, 3:00:00 PM
सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
Sep 25, 2026, 2:26:00 PM
ज्ञानेश के खिलाफ बिहार कांग्रेस का हल्लाबोल, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
ज्ञानेश के खिलाफ बिहार कांग्रेस का हल्लाबोल, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
Sep 25, 2026, 2:20:00 PM
गया पहुंचे CM सम्राट चौधरी, विष्णुपद में दर्शन, देवघाट का निरीक्षण और फिर पितृपक्ष मेला महासंगम का शुभारंभ
गया पहुंचे CM सम्राट चौधरी, विष्णुपद में दर्शन, देवघाट का निरीक्षण और फिर पितृपक्ष मेला महासंगम का शुभारंभ
Sep 25, 2026, 2:14:00 PM
बरस गये सुधाकर, बोले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पैसे नहीं और अदानी को मुफ्त में जमीन
बरस गये सुधाकर, बोले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पैसे नहीं और अदानी को मुफ्त में जमीन
Sep 25, 2026, 2:09:00 PM
स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार
स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार
Sep 25, 2026, 2:00:00 PM
 IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ
IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ
Sep 25, 2026, 1:49:00 PM
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
Sep 25, 2026, 1:39:00 PM
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
Sep 25, 2026, 1:37:00 PM
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
Sep 25, 2026, 1:27:00 PM