NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा

जिले के तोपचांची के कालाझार में पत्थर क्रेसर से जुड़ी शिकायत की जांच करने पहुंचे जीप उपाध्यक्ष सरिता देवी को डरा धमका पर भगाने का आरोप लगा है।

NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा

धनबाद : जिले के तोपचांची के कालाझार में पत्थर क्रेसर से जुड़ी शिकायत की जांच करने पहुंचे जीप उपाध्यक्ष सरिता देवी को डरा धमका पर भगाने का आरोप लगा है। मामला कतरी नदी पर कथित अवैध पुल निर्माण और पत्थर खदान में एनजीटी के नियमों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत का है। जिला परिषद की उपाध्यक्ष सरिता देवी ने इस मामले में लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद जांच कमिटी का गठन किया गया। शुक्रवार को जांच कमिटी मौके पर पहुंची। कमिटी में डीएमओ राकेश तिग्गा और तोपचांची सीओ नूपुर कुमारी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। खुद जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी भी कमिटी की सदस्य के रूप में मौके पर पहुंचीं।

क्रेसर संचालक अपने कुछ सहयोगियों के साथ सरिता देवी और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी से ही उलझ पड़े

आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही क्रेसर संचालक अपने कुछ सहयोगियों के साथ सरिता देवी और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी से ही उलझ पड़े और उन्हें डराने धमकाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद मौके पर माहौल बिगड़ गया और जांच की कार्रवाई बाधित हो गई। हालात ऐसे बने कि जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी को मौके से लौटना पड़ा। अब सवाल है कि जिस शिकायत की जांच के लिए प्रशासनिक कमिटी बनाई गई और शिकायतकर्ता को ही मौके से डरा धमका कर भगाने का आरोप लगाया जा रहा है 

सवाल सिर्फ कतरी नदी पर बने अवैध पुल का है

आपको बता दें कि सवाल सिर्फ कतरी नदी पर बने अवैध पुल का है, नदी पर ओबी पथर और सीमेंट पाइप डाल कर पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ा कर पुल का निर्माण कर दिया गया है, वही कतरी जो कोयलांचल की लाखो आबादी की आजीविका है, सैकड़ों जीव जंतुओं की जीवन रेखा है,और इन्ही जीव जंतुओं से ये प्रकृति है और इसी प्रकृति को नष्ट किया जा रहा हैं और व्यवस्था तमाशा देख रही है।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
Sep 25, 2026, 2:26:00 PM
ज्ञानेश के खिलाफ बिहार कांग्रेस का हल्लाबोल, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
ज्ञानेश के खिलाफ बिहार कांग्रेस का हल्लाबोल, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
Sep 25, 2026, 2:20:00 PM
गया पहुंचे CM सम्राट चौधरी, विष्णुपद में दर्शन, देवघाट का निरीक्षण और फिर पितृपक्ष मेला महासंगम का शुभारंभ
गया पहुंचे CM सम्राट चौधरी, विष्णुपद में दर्शन, देवघाट का निरीक्षण और फिर पितृपक्ष मेला महासंगम का शुभारंभ
Sep 25, 2026, 2:14:00 PM
बरस गये सुधाकर, बोले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पैसे नहीं और अदानी को मुफ्त में जमीन
बरस गये सुधाकर, बोले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पैसे नहीं और अदानी को मुफ्त में जमीन
Sep 25, 2026, 2:09:00 PM
स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार
स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार
Sep 25, 2026, 2:00:00 PM
 IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ
IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ
Sep 25, 2026, 1:49:00 PM
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
Sep 25, 2026, 1:39:00 PM
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
Sep 25, 2026, 1:37:00 PM
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
Sep 25, 2026, 1:27:00 PM
अजय राय का SP पर निशाना, कहा- अखिलेश रायबरेली अमेठी तो हम भी जाएंगे कन्नौज, इटावा व सैफई
अजय राय का SP पर निशाना, कहा- अखिलेश रायबरेली अमेठी तो हम भी जाएंगे कन्नौज, इटावा व सैफई
Sep 25, 2026, 1:15:00 PM