बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज

उत्तर प्रदेश में हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार हथियार तस्कर के तार बिहार के भोजपुर, पटना और सारण जिलों के बालू कारोबारियों से जुड़े मिले हैं. इस खुलासे के बाद अवैध बालू कारोबार और हथियारों की तस्करी के बीच गठजोड़ की जांच तेज हो गई है.

बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज

आरा/कोईलवर। उत्तर प्रदेश में हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार हथियार तस्कर के तार बिहार के भोजपुर, पटना और सारण जिलों के बालू कारोबारियों से जुड़े मिले हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के जूडापुर निवासी शुभम सिंह उर्फ शिवा सिंह इन जिलों के अवैध बालू घाटों का संचालन करने वाले माफियाओं को हथियार और कारतूस की आपूर्ति करता था. इस खुलासे के बाद अवैध बालू कारोबार और हथियारों की तस्करी के बीच गठजोड़ की जांच तेज हो गई है.

यूपी पुलिस सूत्रों के अनुसार, जौनपुर के शुभम सिंह पिता अखिलेश सिंह को करीब आधा दर्जन राइफल और 2500 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था. बरामद हथियारों में एक राइफल मेड इन पाकिस्तान भी बतायी जा रही है. हालांकि, हथियार के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. 

पूछताछ और जांच के दौरान शुभम ने भोजपुर, पटना और सारण के कई बालू माफियाओं के नाम बताये हैं, जिन्हें हथियारों की आपूर्ति किये जाने की बात सामने आयी है.इनमें पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के सुअरमरवा निवासी उमाशंकर राय उर्फ सिपहिया, सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगावां निवासी अमीरी राय तथा भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी आशुतोष कुमार उर्फ जिंदल, पिता निर्मल राय और सोनू राय, पिता सतेंद्र राय के नाम शामिल हैं. इसके अलावा भोजपुर के एक अन्य बालू कारोबारी रवि राय का नाम भी जांच में सामने आया है.

इधर शुभम से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर जौनपुर पुलिस कोईलवर पहुंची और कोईलवर थाना पुलिस के सहयोग से नारायणपुर गांव में छापेमारी कर आशुतोष उर्फ जिंदल और सोनू राय को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपितों को यूपी पुलिस अपने साथ ले गयी. बताया जाता है कि दोनों वर्ष 2024 में हुए मदन राय हत्याकांड में भी वांछित हैं. वहीं, इस हत्याकांड का आरोपित अमीरी राय फिलहाल जेल में बंद है. इस तरह हथियार तस्करी के मामले की जांच के दौरान मदन राय हत्याकांड से जुड़े आरोपितों के नाम भी सामने आ गए हैं.

इस बाबत सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस की गिरफ्त में आया शुभम सिंह करीब पांच साल पहले से हाल फिलहाल तक पटना, भोजपुर और सारण के बालू माफियाओं को हथियार और कारतूस की आपूर्ति करता था. पुलिस इस मामले में सामने आये नामों और हथियारों की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है.

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट 

Trending News

यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
Nov 22, 2026, 5:55:00 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
Nov 22, 2026, 5:36:00 PM
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
Nov 22, 2026, 5:19:00 PM
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
Nov 22, 2026, 5:07:00 PM
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Nov 22, 2026, 4:51:00 PM
पांच छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर भ्रमण पर ले जाने वाले शिक्षक गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
पांच छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर भ्रमण पर ले जाने वाले शिक्षक गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Nov 22, 2026, 4:40:00 PM
16 लाख की धोखाधड़ी पर सियासी घमासान, झामुमो नेता ने दी एससी एसटी केस करने की धमकी
16 लाख की धोखाधड़ी पर सियासी घमासान, झामुमो नेता ने दी एससी एसटी केस करने की धमकी
Nov 22, 2026, 3:53:00 PM
आज से महंगी हो गईं कारें, मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम
आज से महंगी हो गईं कारें, मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम
Nov 22, 2026, 3:36:00 PM
अतिपिछड़ों का आरक्षण 20 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की मांग, 24 नवंबर से निकलेगी पदयात्रा
अतिपिछड़ों का आरक्षण 20 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की मांग, 24 नवंबर से निकलेगी पदयात्रा
Nov 22, 2026, 3:21:00 PM
1600 मीटर दौड़ में गोलू राज ने मारी बाजी, अमरदीप दूसरे स्थान पर, अकेली महिला प्रतिभागी रितिका का जलवा
1600 मीटर दौड़ में गोलू राज ने मारी बाजी, अमरदीप दूसरे स्थान पर, अकेली महिला प्रतिभागी रितिका का जलवा
Nov 22, 2026, 2:57:00 PM