1600 मीटर दौड़ में गोलू राज ने मारी बाजी, अमरदीप दूसरे स्थान पर, अकेली महिला प्रतिभागी रितिका का जलवा

जहानाबाद नव निर्माण संस्थान की ओर से ‘एक ही संकल्प, एक ही नारा, सेवा ही है धर्म हमारा’ के संदेश के साथ 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बिहार के गया, पटना, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद समेत कई जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

1600 मीटर दौड़ में गोलू राज ने मारी बाजी, अमरदीप दूसरे स्थान पर, अकेली महिला प्रतिभागी रितिका का जलवा

जहानाबाद नव निर्माण संस्थान की ओर से ‘एक ही संकल्प, एक ही नारा, सेवा ही है धर्म हमारा’ के संदेश के साथ 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बिहार के गया, पटना, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद समेत कई जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गोलू राज ने प्रथम और अमरदीप कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपने जिले और कोच का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में महिला वर्ग से कुमारी रितिका एकमात्र प्रतिभागी रहीं। उन्होंने भी पूरे उत्साह और हौसले के साथ दौड़ पूरी की। उनके इस प्रयास को देखते हुए संस्थान की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में लड़का और लड़की वर्ग के टॉप पांच प्रतिभागियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। 

संस्थान की अध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा कि प्रतियोगिता में कई जिलों से बच्चे पहुंचे थे। मौसम में बदलाव के कारण प्रतिभागियों की संख्या कुछ कम जरूर हुई, लेकिन बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी दौड़ पूरी की। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।

सचिव संजय कुमार ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रवक्ता आचार्य रघुनाथ दिवाकर ने कहा कि ज्ञान, चरित्र और संस्कार के साथ शारीरिक मजबूती भी जरूरी है। कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आजासं ने प्रतिभाशाली बच्चों को उचित मंच देने पर जोर दिया। 

अतिथि डॉ. अभिराम सिंह ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। वहीं, संस्थान के सेवक विनय कुमार ने विशेष रूप से रितिका के साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने आसपास पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण की अहम भूमिका है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
Nov 22, 2026, 5:55:00 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
Nov 22, 2026, 5:36:00 PM
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
Nov 22, 2026, 5:19:00 PM
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
Nov 22, 2026, 5:07:00 PM
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Nov 22, 2026, 4:51:00 PM
पांच छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर भ्रमण पर ले जाने वाले शिक्षक गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
पांच छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर भ्रमण पर ले जाने वाले शिक्षक गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Nov 22, 2026, 4:40:00 PM
16 लाख की धोखाधड़ी पर सियासी घमासान, झामुमो नेता ने दी एससी एसटी केस करने की धमकी
16 लाख की धोखाधड़ी पर सियासी घमासान, झामुमो नेता ने दी एससी एसटी केस करने की धमकी
Nov 22, 2026, 3:53:00 PM
आज से महंगी हो गईं कारें, मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम
आज से महंगी हो गईं कारें, मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम
Nov 22, 2026, 3:36:00 PM
अतिपिछड़ों का आरक्षण 20 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की मांग, 24 नवंबर से निकलेगी पदयात्रा
अतिपिछड़ों का आरक्षण 20 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की मांग, 24 नवंबर से निकलेगी पदयात्रा
Nov 22, 2026, 3:21:00 PM
1600 मीटर दौड़ में गोलू राज ने मारी बाजी, अमरदीप दूसरे स्थान पर, अकेली महिला प्रतिभागी रितिका का जलवा
1600 मीटर दौड़ में गोलू राज ने मारी बाजी, अमरदीप दूसरे स्थान पर, अकेली महिला प्रतिभागी रितिका का जलवा
Nov 22, 2026, 2:57:00 PM