अतिपिछड़ों का आरक्षण 20 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की मांग, 24 नवंबर से निकलेगी पदयात्रा

पंचायत और नगर निकायों में अतिपिछड़ा वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की मांग को लेकर अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी।

अतिपिछड़ों का आरक्षण 20 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की मांग, 24 नवंबर से निकलेगी पदयात्रा

जहानाबाद। पंचायत और नगर निकायों में अतिपिछड़ा वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की मांग को लेकर अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर जहानाबाद में जितेंद्र कुमार पप्पू शर्मा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदयात्रा की तैयारियों और आंदोलन को सफल बनाने के लिए अतिपिछड़ा समाज के लोगों को एकजुट करने पर चर्चा हुई।

इस दौरान जितेंद्र कुमार पप्पू शर्मा ने कहा कि आरक्षण हमारा अधिकार है और हमें अपना पूरा अधिकार मिलना चाहिए। अतिपिछड़ा समाज की आबादी के अनुपात में आरक्षण का लाभ मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यवस्था अतिपिछड़ों को उनके अधिकार से वंचित करती है, उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। समाज के लोगों को अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

मोर्चा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा 24 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे गयाजी स्थित पहाड़पुरुष दशरथ मांझी की जन्मस्थली गहलौर से शुरू होगी। यह पदयात्रा विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 30 नवंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचेगी, जहां मांगों के प्रस्तुतीकरण के साथ इसका समापन किया जाएगा।

मोर्चा का कहना है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार अतिपिछड़ा वर्ग की आबादी 38 प्रतिशत है, जबकि पंचायत और नगर निकायों में उन्हें 20 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। इसी आधार पर आरक्षण बढ़ाने की मांग की जा रही है।

मोर्चा की पांच सूत्री मांगों में पंचायत और नगर निकायों में आरक्षण 38 प्रतिशत करने, अतिपिछड़ा अत्याचार निवारण कानून बनाने, रोहिणी आयोग की अनुशंसाओं को सार्वजनिक कर लागू करने, तेली, तमोली और दांगी को अतिपिछड़ा वर्ग से अलग करने तथा अब्दुल क्यूम अंसारी और दशरथ मांझी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग शामिल है।

बैठक के माध्यम से अतिपिछड़ा समाज के लोगों से पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
Nov 22, 2026, 5:55:00 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
Nov 22, 2026, 5:36:00 PM
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
Nov 22, 2026, 5:19:00 PM
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
Nov 22, 2026, 5:07:00 PM
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Nov 22, 2026, 4:51:00 PM
पांच छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर भ्रमण पर ले जाने वाले शिक्षक गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
पांच छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर भ्रमण पर ले जाने वाले शिक्षक गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Nov 22, 2026, 4:40:00 PM
16 लाख की धोखाधड़ी पर सियासी घमासान, झामुमो नेता ने दी एससी एसटी केस करने की धमकी
16 लाख की धोखाधड़ी पर सियासी घमासान, झामुमो नेता ने दी एससी एसटी केस करने की धमकी
Nov 22, 2026, 3:53:00 PM
आज से महंगी हो गईं कारें, मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम
आज से महंगी हो गईं कारें, मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम
Nov 22, 2026, 3:36:00 PM
अतिपिछड़ों का आरक्षण 20 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की मांग, 24 नवंबर से निकलेगी पदयात्रा
अतिपिछड़ों का आरक्षण 20 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की मांग, 24 नवंबर से निकलेगी पदयात्रा
Nov 22, 2026, 3:21:00 PM
1600 मीटर दौड़ में गोलू राज ने मारी बाजी, अमरदीप दूसरे स्थान पर, अकेली महिला प्रतिभागी रितिका का जलवा
1600 मीटर दौड़ में गोलू राज ने मारी बाजी, अमरदीप दूसरे स्थान पर, अकेली महिला प्रतिभागी रितिका का जलवा
Nov 22, 2026, 2:57:00 PM