22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग

पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत माड़न पंचायत के छोटकी पचपेड़ी गांव में तिखुरी भुइयां के घर से बसकटिया नदी तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग

पांकी। पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत माड़न पंचायत के छोटकी पचपेड़ी गांव में तिखुरी भुइयां के घर से बसकटिया नदी तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2003-04 में इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद करीब 22 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भावी मुखिया प्रत्याशी मंटू शर्मा को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने उनसे जल्द सड़क बनवाने की मांग की। इस पर मंटू शर्मा ने कहा कि वे पांकी विधायक से मिलकर सड़क निर्माण की अनुशंसा कराएंगे। साथ ही विधायक को पंचायत में आने का आमंत्रण भी देंगे, ताकि ग्रामीणों की समस्या से उन्हें अवगत कराया जा सके और जल्द से जल्द सड़क निर्माण का प्रयास हो।

ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रकाशित किया गया है। जनप्रतिनिधियों का ब्यान आने पर उन्हें भी प्रमुखता से ख़बर प्रकाशित किया जाएगा 

मौके पर उपस्थित ग्रामीण

ललिता कुमारी, सुनीता देवी, सुदेश्वर उरांव, बेलास उरांव, कैलाश उरांव, शिवनाथ , सुरेंद्र उरांव, दरोगा उरांव, मिथलेश उरांव, पंतू उरांव, संतोष उरांव, दिनेश उरांव, रंजीत उरांव, अमरेश उरांव, गिरवर उरांव, कृष्ण उरांव, मुनिया देवी, सुर्यमनी देवी, प्रमिला देवी, मिनी  देवी, शिवराज उरांव, मनोज उरांव, सनोज उरांव, पिंटू उरांव, महेंद्र उरांव, अगंती देवी, जानों  देवी, सिवालकी देवी एवं सुमन कुमारी। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM
 22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
Nov 22, 2026, 6:54:00 PM
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
Nov 22, 2026, 6:46:00 PM
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
Nov 22, 2026, 6:27:00 PM
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
Nov 22, 2026, 6:12:00 PM
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
Nov 22, 2026, 5:55:00 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
Nov 22, 2026, 5:36:00 PM
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
Nov 22, 2026, 5:19:00 PM
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
Nov 22, 2026, 5:07:00 PM
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Nov 22, 2026, 4:51:00 PM