पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून की गतिविधि सक्रिय रही। राज्य के सीतामढ़ी एवं खगड़िया जिलों के एक या दो स्थानों मे अति भारी वर्षा, पश्चिमी-चंपारण के कुछ स्थानों एवं कई जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है।

पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर

पटना: राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून की गतिविधि सक्रिय रही। राज्य के सीतामढ़ी एवं खगड़िया जिलों के एक या दो स्थानों मे अति भारी वर्षा, पश्चिमी-चंपारण के कुछ स्थानों एवं मधुबनी, पूर्वी-चंपारण, दरभंगा, सहरसा, मुंगेर, सिवान, कटिहार, बेगूसराय, गोपालगंज, नालंदा, सिवान जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गयी। राज्य के समस्त भागों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पिछले चौबिस घंटे में सबसे अधिकतम तापमान  32.3°C भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। जबकि राज्य का अधिकतम तापमान  24.4 – 32.3°C के बीच रहा। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 4-6°C की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) एवं वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान  21.0°C – 26.4°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिम भाग मे 2-3°C की गिरावट दर्ज की गई  है, तथा शेष  स्थानों पर न्यूनतम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई। राज्य के कैमूर (भोजपुर) जिले में 54 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से हवा दर्ज की गई।

राज्य में कई जगहों पर बारिश की मात्रा भी दर्ज की गयी। इनमें ढेंगब्रिज में 144.0, बलतारा में 116.2, झंझारपुर में 110.6, बगहा में 98.2, खगडिया में 97.0, लालबिगिया घाट में 92.2, गौनाहा में 90.6, सिकटा में 84.6, बहादुरपुर में 83.0, मैनाटांड में 81.2, सलखुआ में 78.2, त्रिवेणी/बाल्मिकीनगर में 78.2, मुंगेर में 76.6, रघुनाथपुर में 76.2, परिहार में 73.6, कुरसेला में 71.6, परबत्ता में 70.2, साहेबपुर कनाल में 69.4, गोपालगंज में 69.2, चनपटिया में 68.4, हरनौत में 68.4, दरौली में  67.0, और बेनीबाद में 67.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग द्वारा लगाये गये पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान मे 2-4°C की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। तत्पश्चात न्यूनतम तापमान मे 2-3°C की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

Trending News

सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
Sep 25, 2026, 2:26:00 PM
EC के खिलाफ बिहार कांग्रेस का विरोध, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
EC के खिलाफ बिहार कांग्रेस का विरोध, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
Sep 25, 2026, 2:20:00 PM
गया पहुंचे CM सम्राट चौधरी, विष्णुपद में दर्शन, देवघाट का निरीक्षण और फिर पितृपक्ष मेला महासंगम का शुभारंभ
गया पहुंचे CM सम्राट चौधरी, विष्णुपद में दर्शन, देवघाट का निरीक्षण और फिर पितृपक्ष मेला महासंगम का शुभारंभ
Sep 25, 2026, 2:14:00 PM
बरस गये सुधाकर, बोले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पैसे नहीं और अदानी को मुफ्त में जमीन
बरस गये सुधाकर, बोले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पैसे नहीं और अदानी को मुफ्त में जमीन
Sep 25, 2026, 2:09:00 PM
स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार
स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार
Sep 25, 2026, 2:00:00 PM
 IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ
IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ
Sep 25, 2026, 1:49:00 PM
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
Sep 25, 2026, 1:39:00 PM
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
Sep 25, 2026, 1:37:00 PM
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
Sep 25, 2026, 1:27:00 PM
अजय राय का SP पर निशाना, कहा- अखिलेश रायबरेली अमेठी तो हम भी जाएंगे कन्नौज, इटावा व सैफई
अजय राय का SP पर निशाना, कहा- अखिलेश रायबरेली अमेठी तो हम भी जाएंगे कन्नौज, इटावा व सैफई
Sep 25, 2026, 1:15:00 PM