ज्ञानेश के खिलाफ बिहार कांग्रेस का हल्लाबोल, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा फैसलों और मतदाता सूची से जुड़े सवालों के विरोध में बिहार कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

ज्ञानेश के खिलाफ बिहार कांग्रेस का हल्लाबोल, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

पटना : राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा फैसलों और मतदाता सूची से जुड़े सवालों के विरोध में बिहार कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता चाणक्य होटल से आर ब्लॉक होते हुए बिहार राज्य निर्वाचन आयोग (BEC)  के कार्यालय तक मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन विधानसभा के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। साथ ही प्रदर्शन में निर्दलीय सांसद व कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मौजूद हैं।

पटना की सड़कों पर कांग्रेस का हंगामा

आपको बता दें कि पटना की सड़कों पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस हंगामा कर रही है। हाथों में बैनर-पोस्टर और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस के बैनर-पोस्टर पर चुनाव आयोग व वोटिंग प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के बैनर-पोस्टर पर चुनाव आयोग और वोटिंग प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए। कांग्रेस का आरोप है कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के दौरान कई सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी ने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।

पटना में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई

पटना में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची और एसआईआर से जुड़े सवालों का जवाब चुनाव आयोग को देना होगा। फिलहाल प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कांग्रेस ने साफ किया है कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Trending News

तेजस्वी यादव के साथ आए चिराग पासवान, कहा-हम लोगों को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए..मांझी क्या बोले?
तेजस्वी यादव के साथ आए चिराग पासवान, कहा-हम लोगों को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए..मांझी क्या बोले?
Sep 25, 2026, 3:00:00 PM
सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
सबस्टेशन की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिलने पर बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
Sep 25, 2026, 2:26:00 PM
ज्ञानेश के खिलाफ बिहार कांग्रेस का हल्लाबोल, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
ज्ञानेश के खिलाफ बिहार कांग्रेस का हल्लाबोल, वोट चोरी के आरोप पर प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
Sep 25, 2026, 2:20:00 PM
गया पहुंचे CM सम्राट चौधरी, विष्णुपद में दर्शन, देवघाट का निरीक्षण और फिर पितृपक्ष मेला महासंगम का शुभारंभ
गया पहुंचे CM सम्राट चौधरी, विष्णुपद में दर्शन, देवघाट का निरीक्षण और फिर पितृपक्ष मेला महासंगम का शुभारंभ
Sep 25, 2026, 2:14:00 PM
बरस गये सुधाकर, बोले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पैसे नहीं और अदानी को मुफ्त में जमीन
बरस गये सुधाकर, बोले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पैसे नहीं और अदानी को मुफ्त में जमीन
Sep 25, 2026, 2:09:00 PM
स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार
स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन को लगाई फटकार
Sep 25, 2026, 2:00:00 PM
 IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ
IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ
Sep 25, 2026, 1:49:00 PM
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
Sep 25, 2026, 1:39:00 PM
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
Sep 25, 2026, 1:37:00 PM
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
Sep 25, 2026, 1:27:00 PM