जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: परिवार नियोजन सेवाओं में बिहार की उल्लेखनीय उपलब्धि

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मिशन परिवार विकास अभियान/पखवाड़ा के तहत बिहार में परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 11 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 के बीच विशेष अभियान चलाया गया।

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: परिवार नियोजन सेवाओं में बिहार की उल्लेखनीय उपलब्धि

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मिशन परिवार विकास अभियान/पखवाड़ा के तहत बिहार में परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 11 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 के बीच विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों की जानकारी दी गई तथा इच्छुक लाभार्थियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

11 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान राज्य में परिवार नियोजन की विभिन्न सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई। इस दौरान 19,065 महिला बंध्याकरण, 470 पुरुष नसबंदी और 50,453 कॉपर-टी संस्थापन किए गए। वहीं, 93,787 लाभार्थियों को गर्भनिरोधक सूई (अंतरा) की सेवा प्रदान की गई। इसके अलावा 19,64,669 गर्भनिरोधक गोलियां (माला-एन, छाया एवं ईसी) वितरित की गईं तथा 45,50,846 अन्य गर्भनिरोधक साधनों का वितरण किया गया। महिला बंध्याकरण ऑपरेशन में पटना जिला 1,364 ऑपरेशन के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद बेगूसराय में 1,280 और वैशाली में 1,058 महिला बंध्याकरण ऑपरेशन किए गए। जनसंख्या अनुपात के आधार पर खगड़िया, नवादा, बेगूसराय और वैशाली ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 80 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की।

पुरुष नसबंदी में वैशाली जिला 70 ऑपरेशन के साथ प्रथम रहा। सिवान में 64, जबकि बेगूसराय और रोहतास में 47-47 पुरुष नसबंदी ऑपरेशन किए गए। जनसंख्या अनुपात के आधार पर वैशाली, सिवान, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध बेहतर प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की। कॉपर-टी संस्थापन में सिवान जिला 2,834 संस्थापन के साथ सबसे आगे रहा। बेगूसराय में 2,702 और पटना में 2,675 कॉपर-टी लगाए गए। जनसंख्या अनुपात के आधार पर बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा और सिवान ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 75 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की।

गर्भनिरोधक सूई (अंतरा) के मामले में सारण जिला 6,186 सेवाओं के साथ सबसे आगे रहा। सिवान में 5,322 और पूर्वी चंपारण में 4,438 गर्भनिरोधक सूई लगाई गई। जनसंख्या अनुपात के आधार पर शिवहर, लखीसराय, सारण और नवादा ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की।

Trending News

चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
Aug 10, 2026, 8:04:00 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
Aug 10, 2026, 7:55:00 PM
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
Aug 10, 2026, 7:42:00 PM
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
Aug 10, 2026, 7:30:00 PM
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
Aug 10, 2026, 7:22:00 PM
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
Aug 10, 2026, 7:13:00 PM
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
Aug 10, 2026, 6:57:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
Aug 10, 2026, 6:52:00 PM
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
Aug 10, 2026, 6:41:00 PM
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: परिवार नियोजन सेवाओं में बिहार की उल्लेखनीय उपलब्धि
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: परिवार नियोजन सेवाओं में बिहार की उल्लेखनीय उपलब्धि
Aug 10, 2026, 6:38:00 PM