निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए होगी मीटिंग, शिक्षा मंत्री ने दिया सुझाव

राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के निजी विद्यालयों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में एक विशेष मीटिंग आयोजित करने का सुझाव दिया है।

निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए होगी मीटिंग, शिक्षा मंत्री ने दिया सुझाव

राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के निजी विद्यालयों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में एक विशेष मीटिंग आयोजित करने का सुझाव दिया है। यह बातें प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद गुरुवार को राजधानी में कही। शमायल ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद कही।

सैयद शमायल अहमद ने बताया कि शिक्षा मंत्री से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई। यह मुलाकात अत्यंत सकारात्मक, सार्थक एवं परिणामदायी रही। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा मंत्री को एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले आगामी शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। शिक्षा मंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की सहमति प्रदान की।

बैठक के दौरान बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ निजी विद्यालयों के समक्ष उत्पन्न विभिन्न समस्याओं, प्रशासनिक कठिनाइयों एवं व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा निजी विद्यालयों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों के साथ सितंबर के पहले माह में एक विशेष बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने समस्याओं एवं आवश्यक मांगों की विस्तृत सूची प्रस्तुत करने को भी कहा, ताकि उन पर क्रमबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

शमायल अहमद ने कहा कि शिक्षा मंत्री का सकारात्मक दृष्टिकोण निजी विद्यालयों के लिए अत्यंत आशाजनक है। उन्होंने हमारी समयानुकूल एवं न्यायसंगत मांगों को स्वीकार कर उनके समाधान का भरोसा दिलाया है। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और निजी विद्यालय संगठनों के बीच समन्वय एवं नियमित संवाद से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में ठोस एवं दूरगामी निर्णय लिए जा सकेंगे।

Trending News

अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ CISF का बड़ा अभियान, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद
अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ CISF का बड़ा अभियान, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद
Aug 27, 2026, 6:18:00 PM
गन्ना यंत्रीकरण योजना: 4,600 किसानों और 110 किसान समूहों ने किए ऑनलाइन आवेदन
गन्ना यंत्रीकरण योजना: 4,600 किसानों और 110 किसान समूहों ने किए ऑनलाइन आवेदन
Aug 27, 2026, 5:59:00 PM
जिला पदाधिकारी ने किया जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ, महिला उद्यमिता को मिली नई राह
जिला पदाधिकारी ने किया जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ, महिला उद्यमिता को मिली नई राह
Aug 27, 2026, 5:58:00 PM
नेपाल में बाढ़ के मद्देनजर कृषि मंत्री की अपील, सतर्क रहे अधिकारी, किसान तक पहुंचाए सूचना
नेपाल में बाढ़ के मद्देनजर कृषि मंत्री की अपील, सतर्क रहे अधिकारी, किसान तक पहुंचाए सूचना
Aug 27, 2026, 5:53:00 PM
रमेश झा महिला कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम, पीएम मोदी की युवाओं से अपील
रमेश झा महिला कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम, पीएम मोदी की युवाओं से अपील
Aug 27, 2026, 5:50:00 PM
महादलित परिवारों की मांग, जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये प्रशासन
महादलित परिवारों की मांग, जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये प्रशासन
Aug 27, 2026, 5:47:00 PM
MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, काला कानून राज्य के गरीब और आम लोगों के लिए अभिशाप
MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, काला कानून राज्य के गरीब और आम लोगों के लिए अभिशाप
Aug 27, 2026, 5:36:00 PM
मगध महिला महाविद्यालय में CM सम्राट चौधरी का बड़ा कदम, बोले-शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं समृद्ध बिहार की मजबूत नींव
मगध महिला महाविद्यालय में CM सम्राट चौधरी का बड़ा कदम, बोले-शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं समृद्ध बिहार की मजबूत नींव
Aug 27, 2026, 5:18:00 PM
निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए होगी मीटिंग, शिक्षा मंत्री ने दिया सुझाव
निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए होगी मीटिंग, शिक्षा मंत्री ने दिया सुझाव
Aug 27, 2026, 5:13:00 PM
पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, सात जमीन मालिकों को सौंपे दस्तावेज
पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, सात जमीन मालिकों को सौंपे दस्तावेज
Aug 27, 2026, 5:02:00 PM