पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, सात जमीन मालिकों को सौंपे दस्तावेज

जहानाबाद जिले में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच बनी आशंकाओं को दूर करने और नई व्यवस्था की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने गुरुवार को निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया।

पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, सात जमीन मालिकों को सौंपे दस्तावेज

जहानाबाद जिले में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच बनी आशंकाओं को दूर करने और नई व्यवस्था की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने गुरुवार को निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पेपरलेस निबंधन की पूरी प्रक्रिया को समझा और अधिकारियों से इसके संचालन, प्रगति तथा लोगों की सुविधा से जुड़ी जानकारी ली।

इस दौरान पेपरलेस प्रक्रिया के तहत निबंधन कराने वाले सात जमीन मालिकों को डीएम ने उनके दस्तावेज सौंपे। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को निबंधन कार्यालय में कुल 16 निबंधन की प्रक्रियाएं चल रही थीं, जिनमें सात की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पेपरलेस निबंधन को लेकर शुरुआती दौर में लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों का भरोसा इस नई व्यवस्था पर बढ़ रहा है। लोग पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया को समझने के साथ इसे अपनाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह व्यवस्था और अधिक सरल, पारदर्शी और तेज होगी, जिससे आम लोगों को निबंधन कराने में सहूलियत मिलेगी।

निबंधन कार्यालय की सब-रजिस्ट्रार वंदना कुमारी ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इसका असर निबंधन की संख्या पर भी दिखाई देने लगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में लोगों के बीच इस व्यवस्था को लेकर जागरूकता और बढ़ेगी तथा निबंधन कार्य में और तेजी आएगी।

पेपरलेस रजिस्ट्री कराने वाले जहानाबाद निवासी अरुण ने भी नई व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल अच्छी है और प्रक्रिया सरल होने के कारण उनका निबंधन आसानी से पूरा हो गया। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण लाभ यह है कि लोगों को बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से सीधे निबंधन कराने का अवसर मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान निबंधन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 4,600 किसानों और 110 किसान समूहों ने किए ऑनलाइन आवेदन
गन्ना यंत्रीकरण योजना: 4,600 किसानों और 110 किसान समूहों ने किए ऑनलाइन आवेदन
Aug 27, 2026, 5:59:00 PM
जिला पदाधिकारी ने किया जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ, महिला उद्यमिता को मिली नई राह
जिला पदाधिकारी ने किया जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ, महिला उद्यमिता को मिली नई राह
Aug 27, 2026, 5:58:00 PM
नेपाल में बाढ़ के मद्देनजर कृषि मंत्री की अपील, सतर्क रहे अधिकारी, किसान तक पहुंचाए सूचना
नेपाल में बाढ़ के मद्देनजर कृषि मंत्री की अपील, सतर्क रहे अधिकारी, किसान तक पहुंचाए सूचना
Aug 27, 2026, 5:53:00 PM
रमेश झा महिला कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम, पीएम मोदी की युवाओं से अपील
रमेश झा महिला कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम, पीएम मोदी की युवाओं से अपील
Aug 27, 2026, 5:50:00 PM
महादलित परिवारों की मांग, जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये प्रशासन
महादलित परिवारों की मांग, जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये प्रशासन
Aug 27, 2026, 5:47:00 PM
MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, काला कानून राज्य के गरीब और आम लोगों के लिए अभिशाप
MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, काला कानून राज्य के गरीब और आम लोगों के लिए अभिशाप
Aug 27, 2026, 5:36:00 PM
मगध महिला महाविद्यालय में CM सम्राट चौधरी का बड़ा कदम, बोले-शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं समृद्ध बिहार की मजबूत नींव
मगध महिला महाविद्यालय में CM सम्राट चौधरी का बड़ा कदम, बोले-शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं समृद्ध बिहार की मजबूत नींव
Aug 27, 2026, 5:18:00 PM
निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए होगी मीटिंग, शिक्षा मंत्री ने दिया सुझाव
निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए होगी मीटिंग, शिक्षा मंत्री ने दिया सुझाव
Aug 27, 2026, 5:13:00 PM
पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, सात जमीन मालिकों को सौंपे दस्तावेज
पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, सात जमीन मालिकों को सौंपे दस्तावेज
Aug 27, 2026, 5:02:00 PM
 आवारा कुत्तों का आतंक जारी, 5 साल की मासूम को झुंड ने बेरहमी से नोचा, लापरवाही पर गंभीर सवाल...
आवारा कुत्तों का आतंक जारी, 5 साल की मासूम को झुंड ने बेरहमी से नोचा, लापरवाही पर गंभीर सवाल...
Aug 27, 2026, 4:19:00 PM