महादलित परिवारों की मांग, जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये प्रशासन
राज्य के सहरसा जिले में महादलित परिवार ने प्रशासन से गुहार लगायी है। इनका कहना है कि बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये जाए और उसपर महादलित परिवारों को बसाया जाए।

राज्य के सहरसा जिले में महादलित परिवारों ने प्रशासन से गुहार लगायी है। इनका कहना है कि बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये जाए और उसपर महादलित परिवारों को बसाया जाए।
गुरुवार को जिले के महिषी थाना क्षेत्र के लहुआर वार्ड नंबर 6 निवासी लखन राम ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने एवं महादलित परिवारों को बसाने की मांग की है। जिला अधिकारी को दिए गए आवेदन में नथन राम पिता स्वर्गीय बांगर राम ने कहा कि खाता संख्या 289, खेसरा 110, रकवा 4 डिसमिल, खेसरा 111 रकवा 5 डिसिमल, खेसरा 175 रकवा 6 डिसमिल, इसमें खेसर 177 रकबा पांच डिसमिल रति खाता 289 नाबाद बिहार सरकार के नाम से दर्ज है एवं खाता संख्या 235 खेसरा 188 रकवा 16 डिसमिल राधा कृष्ण ठाकुरवाडी के नाम से दर्ज है। उक्त सभी जमीन पर दबंगों द्वाराअनावाद बिहार सरकार की जमीन एवं राधा कृष्ण ठाकुर बाडी की जमीन को अवैध रूप से अतिक्रमण कर उस पर निजी उपयोग के लिए पोखर, पेड़ पौधा लगाकर एवं घर मकान बनाकर खेती-बाड़ी कर उसे निजी उपयोग में रखे हुए हैं।
इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया है लेकिन उक्त खाता 289 अनाबाद बिहार सरकार खेसरा 105 रकवा 60 डिसिमल राज्य में 9 डिसमिल जमीन का मेरा बासगीत पर्चा होने के बावजूद उसे पर मेरे घर को तोड़कर उक्त जमीन को तथाकथित रूप से अतिक्रमण वाद द्वारा अतिक्रमण मुक्त करवा दिया गया। कुल 18 लोगों में से केवल मेरा ही घर तोड़ा गया। लेकिन उपयुक्त नामित लोग जो काफी दबंग और उच्च जाति के लोग हैं, उनके द्वारा अवैध कब्जा को आज तक अतिक्रमण मुक्त नहीं करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला जांच का विषय है। उन्होंने वर्णित अनावद बिहार सरकार की जमीन के साथ-साथ राधा कृष्ण ठाकुरवाडी की जमीन को मुक्त नामित लोगों से अतिक्रमण मुक्त करवाने की कार्रवाई को करने की मांग की है। इस मौके पर कैलू राम, उज्ज्वल कुमार, रूबी देवी, संतोष कुमार, कृष्णा कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहें।
सहरसा से विकास की रिपोर्ट










