संत रविदास विकास शिविर में अनुसूचित जाति परिवारों को मिली सुविधाएं, राशन कार्ड समेत कई समस्याओं का समाधान

सहरसा। ग्राम पंचायत बरियाही के पंचायत भवन में गुरुवार को संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।

संत रविदास विकास शिविर में अनुसूचित जाति परिवारों को मिली सुविधाएं, राशन कार्ड समेत कई समस्याओं का समाधान

सहरसा। ग्राम पंचायत बरियाही के पंचायत भवन में गुरुवार को संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सहरसा दीपेश कुमार, बरियाही की मुखिया संगीता कुमारी, जदयू नेता एवं जिला 20 सूत्री सदस्य गणेश गौरव पान तथा जिला कल्याण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

शिविर में कहरा प्रखंड के अंचलाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक, विकास मित्र, स्वच्छता पर्यवेक्षक, कार्यपालक सहायक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

विकास शिविर में मुख्य रूप से वार्ड संख्या 05 एवं 07 के अनुसूचित जाति परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। मौके पर राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। 

निष्पादित मामलों से संबंधित प्रमाण पत्र लाभुकों को जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार एवं पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी के हाथों प्रदान किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभाग के कर्मियों को पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

शिविर के आयोजन से स्थानीय अनुसूचित जाति परिवारों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिली। ग्रामीणों ने सरकार की ओर से पंचायत स्तर पर इस तरह के विकास शिविर आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी पहल बताया।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बाल गृहों के बच्चों को अब अस्पताल और कोर्ट जाने के लिए मिलेगी चारपहिया वाहन की सुविधा
बाल गृहों के बच्चों को अब अस्पताल और कोर्ट जाने के लिए मिलेगी चारपहिया वाहन की सुविधा
Aug 27, 2026, 7:35:00 PM
मौनिया बाबा मेला में नहीं बजेगा डीजे-ऑर्केस्ट्रा! डीएम-एसपी का सख्त फरमान, उपद्रवियों पर पैनी नजर
मौनिया बाबा मेला में नहीं बजेगा डीजे-ऑर्केस्ट्रा! डीएम-एसपी का सख्त फरमान, उपद्रवियों पर पैनी नजर
Aug 27, 2026, 7:27:00 PM
बीएसइबी ने दी अहम जानकारी, इस कार्य के लिए किया तिथि विस्तार
बीएसइबी ने दी अहम जानकारी, इस कार्य के लिए किया तिथि विस्तार
Aug 27, 2026, 7:11:00 PM
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, सीएम सम्राट ने लिए 9 बड़े फैसले, छात्रों की बल्ले-बल्ले
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, सीएम सम्राट ने लिए 9 बड़े फैसले, छात्रों की बल्ले-बल्ले
Aug 27, 2026, 7:01:00 PM
जीविका दीदियों को अब तक दी गई 17,300 करोड़ राशि, संवर रही महिलाओं की तकदीरः मंत्री
जीविका दीदियों को अब तक दी गई 17,300 करोड़ राशि, संवर रही महिलाओं की तकदीरः मंत्री
Aug 27, 2026, 7:01:00 PM
संत रविदास विकास शिविर में अनुसूचित जाति परिवारों को मिली सुविधाएं, राशन कार्ड समेत कई समस्याओं का समाधान
संत रविदास विकास शिविर में अनुसूचित जाति परिवारों को मिली सुविधाएं, राशन कार्ड समेत कई समस्याओं का समाधान
Aug 27, 2026, 6:53:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री का निर्देश, संभावित बाढ़ क्षेत्रों में बोट एम्बुलेंस, 60 आवश्यक दवाओं का रखें पर्याप्त स्टॉक
स्वास्थ्य मंत्री का निर्देश, संभावित बाढ़ क्षेत्रों में बोट एम्बुलेंस, 60 आवश्यक दवाओं का रखें पर्याप्त स्टॉक
Aug 27, 2026, 6:34:00 PM
सड़क किनारे बाइक लगाने को लेकर विवाद, मारपीट में दो भाई जख्मी
सड़क किनारे बाइक लगाने को लेकर विवाद, मारपीट में दो भाई जख्मी
Aug 27, 2026, 6:34:00 PM
अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ CISF का बड़ा अभियान, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद
अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ CISF का बड़ा अभियान, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद
Aug 27, 2026, 6:18:00 PM
गन्ना यंत्रीकरण योजना: 4,600 किसानों और 110 किसान समूहों ने किए ऑनलाइन आवेदन
गन्ना यंत्रीकरण योजना: 4,600 किसानों और 110 किसान समूहों ने किए ऑनलाइन आवेदन
Aug 27, 2026, 5:59:00 PM