अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ CISF का बड़ा अभियान, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बादम जोरकठ और सेहदा में विश्वसनीय इनपुट के आधार पर विवेक शर्मा, वरिष्ठ कमाण्डेंट के निर्देशन में सीआईएसएफ एनटीपीसी-सीएमपी हजारीबाग के द्वारा अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध व्यापक एवं प्रभावी अभियान चलाया गया।

अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ CISF का बड़ा अभियान, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बादम जोरकठ और सेहदा में विश्वसनीय इनपुट के आधार पर विवेक शर्मा, वरिष्ठ कमाण्डेंट के निर्देशन , सुरेश जी उप कमाण्डेंट  के नेतृत्व एवं संजीव कुमार मीणा, सहायक कमाण्डेंट की उपस्थिति  में सीआईएसएफ एनटीपीसी-सीएमपी  हजारीबाग के द्वारा अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध व्यापक एवं प्रभावी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत उपलब्ध वैधानिक अधिकारों के अनुरूप की गई। 

अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अवैध रूप से खनन एवं भंडारित किए जा रहे कोयले की पहचान कर उसे जब्त करना तथा अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना था। अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गम वन क्षेत्र के ग्राम जोराकाट, चपरी एवं सेहंदा में चलाया गया। 26/08/2026 को लगभग 02:00 बजे से 27.08.2026 को लगभग 03:00 बजे तक चले इस अभियान में सीआईएसएफ  के 100 से अधिक बल सदस्यों की विभिन्न टीमों को तैनात किया गया। 

टीमों द्वारा चिन्हित एवं संदिग्ध स्थानों पर सघन छापेमारी, तलाशी एवं जांच अभियान चलाया गया। अभियान की प्रभावशीलता बढ़ाने तथा दुर्गम एवं वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों एवं स्थानों की पहचान के लिए ड्रोन तकनीक का भी उपयोग किया गया। ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र की हवाई निगरानी की गई, जिससे ऐसे स्थानों की पहचान करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली जहां अवैध रूप से कोयला खनन अथवा उसका भंडारण किए जाने की संभावना थी। 

इस तकनीकी निगरानी के आधार पर जमीनी टीमों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ग्राम जोराकाट, चपरी एवं सेहंदा में स्थित अवैध कोयला भंडारण स्थलों से बड़ी मात्रा में कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को 10 हाइवा वाहनों के माध्यम से एनटीपीसी के कांटा घर तक लाया गया, जहां विधिवत वजन कराया गया। वजन के उपरांत बरामद कोयले की कुल मात्रा 256.71 टन पाई गई। जब्त कोयले को सुरक्षित स्टॉक/स्टोरेज क्षेत्र में रखा गया है, ताकि आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। 

अभियान देर रात तक चलने तथा बरामद कोयले के परिवहन एवं सुरक्षित भंडारण की कार्रवाई रात्रि में ही पूर्ण होने के कारण बरामद कोयले का तत्काल मूल्यांकन/मूल्य निर्धारण नहीं किया जा सका।  अभियान के दौरान  सीआईएसएफ के जवानो के द्वारा छापेमारी एवं तलाशी टीमों की सुरक्षा, अभियान क्षेत्र की सतत निगरानी तथा बरामद कोयले को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। दुर्गम वन क्षेत्र, रात्रिकालीन अभियान एवं संवेदनशील परिस्थितियों के बावजूद सीआईएसएफ की विभिन्न टीमों ने समन्वित एवं अनुशासित तरीके से कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 

सीआईएसएफ के द्वारा यह भी  स्पष्ट किया गया है कि हजारीबाग क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाई जाएगी तथा अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं नेटवर्क के विरुद्ध उपलब्ध वैधानिक प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Oct 15, 2026, 2:27:00 PM
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
Oct 15, 2026, 2:19:00 PM
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
Oct 15, 2026, 1:41:00 PM
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
Oct 15, 2026, 1:25:00 PM
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
Oct 15, 2026, 1:16:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
Oct 15, 2026, 1:09:00 PM
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Oct 15, 2026, 1:05:00 PM
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
Oct 15, 2026, 1:03:00 PM
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
Oct 15, 2026, 1:01:00 PM
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
Oct 15, 2026, 12:38:00 PM