BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र

बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन उग्र हो गया है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के छठे दिन विस्थापित अप्रेंटिस संघ के आंदोलनकारियों ने बोकारो स्टील प्लांट के गेट संख्या 9 और 10 को जाम कर दिया।

BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र

बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन उग्र हो गया है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के छठे दिन विस्थापित अप्रेंटिस संघ के आंदोलनकारियों ने बोकारो स्टील प्लांट के गेट संख्या 9 और 10 को जाम कर दिया। इसके कारण प्लांट में सामान लेकर आने और बाहर जाने वाले वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। दोनों गेटों के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सुबह से ही विस्थापित गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रबंधन आज वार्ता के लिए सामने नहीं आता है, तो कल से प्लांट के अन्य गेटों को भी जाम किया जाएगा।

बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर जारी विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। भूख हड़ताल के छठे दिन आंदोलनकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन से आगे बढ़ते हुए प्लांट के गेट संख्या 9 और 10 को जाम कर दिया। गेट जाम होने से प्लांट में सामान लेकर आने और बाहर जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके कारण गेट के बाहर ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

विस्थापितों का आरोप है कि नियोजन के मुद्दे पर प्रबंधन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। आंदोलनकारियों ने मांग की है कि चतुर्थ वर्गीय पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाए और विस्थापितों को उनका अधिकार दिया जाए।

आंदोलनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन वार्ता के लिए आगे नहीं आता है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कल से प्लांट के अन्य गेटों को भी जाम करने की चेतावनी दी गई है। विस्थापितों का कहना है कि आगे की स्थिति के लिए प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
Oct 15, 2026, 1:41:00 PM
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
Oct 15, 2026, 1:25:00 PM
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
Oct 15, 2026, 1:16:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
Oct 15, 2026, 1:09:00 PM
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Oct 15, 2026, 1:05:00 PM
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
Oct 15, 2026, 1:03:00 PM
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
Oct 15, 2026, 1:01:00 PM
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
Oct 15, 2026, 12:38:00 PM
समाजसेवी राजेश स्वर्णकार ने थामा JLKM का दामन
समाजसेवी राजेश स्वर्णकार ने थामा JLKM का दामन
Oct 15, 2026, 12:10:00 PM
अभिनेता आमिर के भांजे इमरान खान को नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम
अभिनेता आमिर के भांजे इमरान खान को नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम
Oct 15, 2026, 12:00:00 PM