अभिनेता आमिर के भांजे इमरान खान को नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भतीजे और अभिनेता इमरान खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी किया है। जिसके तहत उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

अभिनेता आमिर के भांजे इमरान खान को नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भतीजे और अभिनेता इमरान खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी किया है। जिसके तहत उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इमरान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 10 अक्टूबर को हिरासत में भी लिया था

इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 10 अक्टूबर को उन्हें हिरासत में भी लिया था। मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम)  सात और 29 के तहत करवाई की गई है। उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की मांग के समर्थन में आयोजित एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उस दौरान पुलिस ने इमरान खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। उसी शाम उन्हें रिहा भी दिया गया था। अब यह बात सामने आई है कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि वे अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है।

इमरान के खिलाफ BJP नेता ने की थी शिकायत

पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर इमरान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इमरान पर आरोप है कि वह 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में शनिवार को मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जबकि वह एक 'विदेशी नागरिक' हैं। मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा को लिखे अपने पत्र में, बीजेपी नेता ने यह जानना चाहा कि क्या खान को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की कानूनी अनुमति मिली हुई थी। 

इमरान एक 'विदेशी नागरिक' हैं - पूर्व BJP MP किरीट सोमैया

किरीट सोमैया ने दावा किया कि इमरान खान एक 'विदेशी नागरिक' हैं और उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कोई परमिशन मिली थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस से इस मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने को कहा। एक्स पर की गई एक पोस्ट में, भाजपा नेता ने कहा कि खान को तुरंत देश से बाहर निकाल देना चाहिए।

Trending News

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
Oct 15, 2026, 1:09:00 PM
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Oct 15, 2026, 1:05:00 PM
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
Oct 15, 2026, 1:03:00 PM
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
Oct 15, 2026, 1:01:00 PM
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
Oct 15, 2026, 12:38:00 PM
समाजसेवी राजेश स्वर्णकार ने थामा JLKM का दामन
समाजसेवी राजेश स्वर्णकार ने थामा JLKM का दामन
Oct 15, 2026, 12:10:00 PM
अभिनेता आमिर के भांजे इमरान खान को नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम
अभिनेता आमिर के भांजे इमरान खान को नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम
Oct 15, 2026, 12:00:00 PM
कुल्हड़िया स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग, 24 को धरना
कुल्हड़िया स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग, 24 को धरना
Oct 15, 2026, 11:25:00 AM
शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, गोली लगने से सिपाही अजीत की मौत
शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, गोली लगने से सिपाही अजीत की मौत
Oct 15, 2026, 10:43:00 AM
ना ऐप, ना अकाउंट, ना कोई चार्ज, WhatsApp ने लॉन्च किया सबसे बड़ा फीचर
ना ऐप, ना अकाउंट, ना कोई चार्ज, WhatsApp ने लॉन्च किया सबसे बड़ा फीचर
Oct 15, 2026, 10:32:00 AM