ना ऐप, ना अकाउंट, ना कोई चार्ज, WhatsApp ने लॉन्च किया सबसे बड़ा फीचर

WhatsApp ने एक कमाल का फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका नाम गेस्ट कॉल है। इस फीचर्स की मदद से वॉट्सऐप यूजर्स उन मोबाइल यूजर्स के साथ भी वॉट्सऐप कॉल कर सकेंगे, जिनके फोन में वॉट्सऐप का ऐप इंस्टॉल नहीं है।

ना ऐप, ना अकाउंट, ना कोई चार्ज, WhatsApp ने लॉन्च किया सबसे बड़ा फीचर

नई दिल्ली : वॉट्सऐप ने एक कमाल का फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका नाम गेस्ट कॉल है। इस फीचर्स की मदद से वॉट्सऐप यूजर्स उन मोबाइल यूजर्स के साथ भी वॉट्सऐप कॉल कर सकेंगे, जिनके फोन में वॉट्सऐप का ऐप इंस्टॉल नहीं है और उनका वॉट्सऐप पर अकाउंट भी नहीं है। यह कॉल पूरी तरह से फ्री, सिक्योर और इसमें कोई भी टाइम लिमिट नहीं है। 

WhatsApp के गेस्ट कॉल फीचर्स की टेस्टिंग की जानकारी हाल ही में सामने आई थी

वॉट्सऐप के गेस्ट कॉल फीचर्स की टेस्टिंग की जानकारी हाल ही में सामने आई थी और अब कुछ सप्ताह के बाद इस फीचर्स को लॉन्च कर दिया है। टेस्टिंग के दौरान बताया जा चुका है कि गेस्ट यूजर्स को एक लिंक भेजा जाएगा, जिसकी मदद से वह कॉल पर शामिल हो सकेगा। इसके लिए वॉट्सऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।  

प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए कंपनी ने अप्रूवल का प्रोसेस शामिल किया है

प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए कंपनी ने अप्रूवल का प्रोसेस शामिल किया है। इसका मतलब है कि हर किसी को उसकी मर्जी के बिना वॉट्सऐप गेस्ट कॉल में शामिल नहीं किया जा सकेगा। गेस्ट कॉल का एक लिंक जनरेट होगा और गेस्ट यूजर्स चाहें तो कॉल पर शामिल हो सकता है, अन्यथा वह लिंक मैसेज को इग्नोर कर सकेंगे। गेस्ट कॉल का लिंक जनरेट करने वाले यूजर्स को हर बार हर एक यूजर्स के लिए अप्रूवल देना जरूरी होगा। 

WhatsApp गेस्ट कॉल में कोई टाइम लिमिट नहीं 

वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉगपोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि गेस्ट कॉलिंग फीचर शुरू होने जा रहा है। यह पूरी तरह से फ्री होगा और इसमें कोई भी टाइम लिमिट नहीं दी जाएगी। साथ ही इसमें एंड एंड इनक्रिप्शन की सुविधा दी जाएगी। सिर्फ वॉट्सऐप यूजर्स की गेस्ट कॉल का लिंक जनरेट कर सकेगा, जिसके बाद उस लिंक की मदद से कोई भी यूजर उस कॉल को जॉइन कर सकेंगे।  

वॉट्सऐप गेस्ट कॉल कैसे करें?

वॉट्सऐप की मदद से गेस्ट कॉल फीचर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए हर एक यूजर्स को एक सिंपल का प्रोसेस फॉलो करना होगा। वॉट्सऐप का गेस्ट कॉल्स फीचर्स बड़े ही काम का साबित होगा। गेस्ट कॉल्स फीचर इंडिविजुअल और ग्रुप दोनों में ही काम करेगा।

1. गेस्ट कॉल के लिए कॉल्स टैब पर जाएं।

2. फिर यूजर्स को '+' पर क्लिक करें। 

3. एक कॉल लिंक जनरेट होगा, जिसे शेयर करना होगा। 

4. नॉन वॉट्सऐप यूजर्स भी गेस्ट कॉल से जुड़ सकेंगे। 

5. वॉट्सऐप का ग्रुप कॉल ग्रुप में भी सपोर्ट करेगा  

गेस्ट कॉल्स के यूजर्स को क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे 

वॉट्सऐप में गेस्ट कॉल्स के जरिए जुड़ने वाले यूजर्स को वे सभी फीचर्स मिलेंगे, जो मैसेजिंग ऐप अपनी स्टैंडर्ड कॉल्स में देता है। उदाहरण के तौर पर देखें तो वह स्क्रीन शेयरिंग फीचर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स कॉल्स पर इमोजी की मदद मदद से रिएक्ट कर सकेंगे।

गेस्ट कॉल में कभी भी कर सकेंगे रिमूव 

वॉट्सऐप पर जो यूजर कॉल लिंक जनरेट करता है, उसको हर एक गेस्ट को कॉल में शामिल करने से पहले उसका अप्रूवल देना होगा। यह रेस्ट्रिक्शन हर एक उस यूजर्स पर लागू होगी, जो वॉट्सऐप को डाउनलोड किए बिना का कॉल में शामिल हो रहे हैं। गेस्ट कॉल्स के तहत शामिल होने वाले किसी भी गेस्ट को कॉल के दौरान रिमूव भी किया जा सकता है।

Trending News

कुल्हड़िया स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग, 24 को धरना
कुल्हड़िया स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग, 24 को धरना
Oct 15, 2026, 11:25:00 AM
शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, गोली लगने से सिपाही अजीत की मौत
शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, गोली लगने से सिपाही अजीत की मौत
Oct 15, 2026, 10:43:00 AM
ना ऐप, ना अकाउंट, ना कोई चार्ज, WhatsApp ने लॉन्च किया सबसे बड़ा फीचर
ना ऐप, ना अकाउंट, ना कोई चार्ज, WhatsApp ने लॉन्च किया सबसे बड़ा फीचर
Oct 15, 2026, 10:32:00 AM
वैशाली नाव हादसा : तेजस्वी पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, न्यायिक जांच व 3 डिसमिल जमीन की मांग, बोले- हादसे को नहीं भूलेंगे, लडूंगा लड़ाई
वैशाली नाव हादसा : तेजस्वी पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, न्यायिक जांच व 3 डिसमिल जमीन की मांग, बोले- हादसे को नहीं भूलेंगे, लडूंगा लड़ाई
Oct 15, 2026, 9:46:00 AM
INDvsWI : होप का शानदार शतक, जीत के साथ 2-2 की बराबरी पर वेस्टइंडीज
INDvsWI : होप का शानदार शतक, जीत के साथ 2-2 की बराबरी पर वेस्टइंडीज
Oct 15, 2026, 9:30:00 AM
करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन बेकार! न कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि, रास्ता भी गायब
करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन बेकार! न कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि, रास्ता भी गायब
Oct 15, 2026, 8:32:00 AM
मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
Oct 15, 2026, 8:25:00 AM
आरा में अपराधियों का तांडव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष को मारी 6 गोलियां, मचा हडकंप
आरा में अपराधियों का तांडव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष को मारी 6 गोलियां, मचा हडकंप
Oct 15, 2026, 8:09:00 AM
त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
Oct 14, 2026, 9:26:00 PM
उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी
उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी
Oct 14, 2026, 9:05:00 PM