मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु

पूर्वी चंपारण जिले में नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर में कलश स्थापना के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, मोतिहारी के श्री कृष्णा नगर स्थित प्राचीन मंगलायतन मंदिर में 201 कलशों की स्थापना की गई है। मंदिर में कलश स्थापना के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आ रहे हैं। मंगलायतन मंदिर में नवरात्र के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अपने नाम से कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।

गलायतन एक पौराणिक मंदिर है, जहां वर्षों से कलश स्थापना की परंपरा चली आ रही है - आयोजक संतु सिंह

वहीं आयोजक संतु सिंह ने कहा कि मंगलायतन एक पौराणिक मंदिर है, जहां वर्षों से कलश स्थापना की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि हर साल कलश स्थापना की संख्या में वृद्धि हो रही है। दूर-दूर से लोग यहां पहुंचकर अपने नाम से कलश स्थापित कराते हैं और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। 

मंगलायतन मंदिर में नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं - पंडित उदय शंकर पांडे

वहीं, मंदिर के पंडित उदय शंकर पांडे ने बताया कि मंगलायतन मंदिर में नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। इस मौके पर कन्हैया सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे 

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

INDvsWI : होप का शानदार शतक, जीत के साथ 2-2 की बराबरी पर वेस्टइंडीज
INDvsWI : होप का शानदार शतक, जीत के साथ 2-2 की बराबरी पर वेस्टइंडीज
Oct 15, 2026, 9:30:00 AM
करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन बेकार! न कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि, रास्ता भी गायब
करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन बेकार! न कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि, रास्ता भी गायब
Oct 15, 2026, 8:32:00 AM
मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
Oct 15, 2026, 8:25:00 AM
आरा में अपराधियों का तांडव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष को मारी 6 गोलियां, मचा हडकंप
आरा में अपराधियों का तांडव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष को मारी 6 गोलियां, मचा हडकंप
Oct 15, 2026, 8:09:00 AM
त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
Oct 14, 2026, 9:26:00 PM
उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी
उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी
Oct 14, 2026, 9:05:00 PM
साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय के पास किरोसिन तेल छिड़कर आत्मदाह करने का किया प्रयास
साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय के पास किरोसिन तेल छिड़कर आत्मदाह करने का किया प्रयास
Oct 14, 2026, 8:00:00 PM
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM