त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार के मार्गदर्शन में आज खाद्य सुरक्षा विभाग, धनबाद द्वारा सरायढेला क्षेत्र में सघन खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।

त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

धनबाद : आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार के मार्गदर्शन में आज खाद्य सुरक्षा विभाग, धनबाद द्वारा सरायढेला क्षेत्र में सघन खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़े रेस्टोरेंट एवं प्रतिष्ठानों, जिनमें बर्गर किंग, मैकडॉनल्ड्स, डोमिनोज, सोनोटेल होटल, वॉव मोमो व अन्य खाद्य प्रतिष्ठान शामिल थे, के साथ-साथ क्षेत्र की छोटी दुकानों एवं सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं की भी जांच की गई।

कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों के अस्वच्छ तरीके से रखरखाव एवं तैयारी व स्वच्छता संबंधी कमियां पाई गईं

जांच के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों की रसोई, खाद्य पदार्थों की तैयारी, रखरखाव, स्वच्छता एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों के अस्वच्छ तरीके से रखरखाव एवं तैयारी व स्वच्छता संबंधी कमियां पाई गईं। इस क्रम में चंपारण मीट हाउस सहित संबंधित प्रतिष्ठानों को अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं तैयारी के संबंध में नोटिस दिया गया। सरायढेला क्षेत्र के सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं को भी खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन करने व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं इसके अंतर्गत लागू नियमों और विनियमों के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विजया परमार, चंदन कुमार शॉ, जैस्मीन केरकेट्टा, नैना नायक एवं चंद्रदेव गंजू शामिल रहे

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विजया परमार, चंदन कुमार शॉ, जैस्मीन केरकेट्टा, नैना नायक एवं चंद्रदेव गंजू शामिल रहे। जांच के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी (MFTL) की टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच कर उनकी गुणवत्ता का आकलन करने और मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों की पहचान करने में सहयोग किया।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

वैशाली नाव हादसा : तेजस्वी पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, न्यायिक जांच व 3 डिसमिल जमीन की मांग, बोले- हादसे को नहीं भूलेंगे, लडूंगा लड़ाई
वैशाली नाव हादसा : तेजस्वी पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, न्यायिक जांच व 3 डिसमिल जमीन की मांग, बोले- हादसे को नहीं भूलेंगे, लडूंगा लड़ाई
Oct 15, 2026, 9:46:00 AM
INDvsWI : होप का शानदार शतक, जीत के साथ 2-2 की बराबरी पर वेस्टइंडीज
INDvsWI : होप का शानदार शतक, जीत के साथ 2-2 की बराबरी पर वेस्टइंडीज
Oct 15, 2026, 9:30:00 AM
करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन बेकार! न कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि, रास्ता भी गायब
करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन बेकार! न कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि, रास्ता भी गायब
Oct 15, 2026, 8:32:00 AM
मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
Oct 15, 2026, 8:25:00 AM
आरा में अपराधियों का तांडव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष को मारी 6 गोलियां, मचा हडकंप
आरा में अपराधियों का तांडव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष को मारी 6 गोलियां, मचा हडकंप
Oct 15, 2026, 8:09:00 AM
त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
Oct 14, 2026, 9:26:00 PM
उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी
उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी
Oct 14, 2026, 9:05:00 PM
साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय के पास किरोसिन तेल छिड़कर आत्मदाह करने का किया प्रयास
साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय के पास किरोसिन तेल छिड़कर आत्मदाह करने का किया प्रयास
Oct 14, 2026, 8:00:00 PM
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM