वैशाली नाव हादसा : तेजस्वी पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, न्यायिक जांच व 3 डिसमिल जमीन की मांग, बोले- हादसे को नहीं भूलेंगे, लडूंगा लड़ाई

बिहार में विपक्ष के नेता और राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव अपने ही विधानसभा क्षेत्र में हुए बड़े नाव हादसे के 24 घंटे बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। 13 लोगों की दर्दनाक मौत से पूरा राघोपुर गमगीन है।

वैशाली नाव हादसा : तेजस्वी पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, न्यायिक जांच व 3 डिसमिल जमीन की मांग, बोले- हादसे को नहीं भूलेंगे, लडूंगा लड़ाई

वैशाली : बिहार में विपक्ष के नेता और राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव अपने ही विधानसभा क्षेत्र में हुए बड़े नाव हादसे के 24 घंटे बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। 13 लोगों की दर्दनाक मौत से पूरा राघोपुर गमगीन है। तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वो इस घटना को भूलेंगे नहीं, इसकी लड़ाई लड़ेंगे।

नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 व गोतिया के परिवार के 6 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई

राघोपुर में हुए दर्दनाक नाव हादसे में एक ही परिवार के सात और गोतिया के परिवार के छह बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस हादसे को बेहद हृदयविदारक बताया। तेजस्वी ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का है। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने रात में ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मौके पर भेजा था।

तेजस्वी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है

तेजस्वी यादव ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। सिर्फ थानेदार और सीओ से स्पष्टीकरण मांगना काफी नहीं है। दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं की कमी और रेस्क्यू में देरी पर भी सवाल उठाए। तेजस्वी ने कहा कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर अस्पताल में ऑक्सीजन, डॉक्टर और दवाएं पर्याप्त होतीं और एंबुलेंस में ऑक्सीजन होता तो कुछ और बच्चों की जान बच सकती थी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के पहुंचने में भी देरी हुई, इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

तेजस्वी ने पीड़ित परिवारों के लिए बिहार सरकार से अतिरिक्त मदद की मांग की

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए बिहार सरकार से अतिरिक्त मदद की मांग की। उन्होंने कहा कि चार लाख रुपए की सरकारी अनुग्रह राशि काफी नहीं है। जिन परिवारों ने छह-सात बच्चों को खोया है उन्हें अतिरिक्त मुआवजे के साथ कम से कम तीन डिसमिल जमीन दी जानी चाहिए। तेजस्वी यादव ने राघोपुर में कटाव का मुद्दा भी उठाया और रिंग बांध की मांग की। 

सरकार में रिंग बांध परियोजना की नापी शुरू हुई थी, सरकार बदलते ही काम रुकवा दिया - तेजस्वी यादव

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार में रिंग बांध परियोजना की नापी शुरू हुई थी, लेकिन सरकार बदलते ही विजय कुमार सिन्हा ने काम रुकवा दिया। चुनाव में पैसे खर्च होते हैं लेकिन जनता की स्थायी समस्या का समाधान नहीं होता। तेजस्वी यादव ने बताया कि पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है, डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है। लेकिन लालू यादव के कहने पर कल दोपहर तीन बजे पीड़ित परिवारों की मुलाकात पटना में कराई जाएगी।

Trending News

शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, गोली लगने से सिपाही अजीत की मौत
शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, गोली लगने से सिपाही अजीत की मौत
Oct 15, 2026, 10:43:00 AM
ना ऐप, ना अकाउंट, ना कोई चार्ज, WhatsApp ने लॉन्च किया सबसे बड़ा फीचर
ना ऐप, ना अकाउंट, ना कोई चार्ज, WhatsApp ने लॉन्च किया सबसे बड़ा फीचर
Oct 15, 2026, 10:32:00 AM
वैशाली नाव हादसा : तेजस्वी पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, न्यायिक जांच व 3 डिसमिल जमीन की मांग, बोले- हादसे को नहीं भूलेंगे, लडूंगा लड़ाई
वैशाली नाव हादसा : तेजस्वी पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, न्यायिक जांच व 3 डिसमिल जमीन की मांग, बोले- हादसे को नहीं भूलेंगे, लडूंगा लड़ाई
Oct 15, 2026, 9:46:00 AM
INDvsWI : होप का शानदार शतक, जीत के साथ 2-2 की बराबरी पर वेस्टइंडीज
INDvsWI : होप का शानदार शतक, जीत के साथ 2-2 की बराबरी पर वेस्टइंडीज
Oct 15, 2026, 9:30:00 AM
करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन बेकार! न कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि, रास्ता भी गायब
करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन बेकार! न कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि, रास्ता भी गायब
Oct 15, 2026, 8:32:00 AM
मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
Oct 15, 2026, 8:25:00 AM
आरा में अपराधियों का तांडव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष को मारी 6 गोलियां, मचा हडकंप
आरा में अपराधियों का तांडव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष को मारी 6 गोलियां, मचा हडकंप
Oct 15, 2026, 8:09:00 AM
त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
Oct 14, 2026, 9:26:00 PM
उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी
उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी
Oct 14, 2026, 9:05:00 PM
साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय के पास किरोसिन तेल छिड़कर आत्मदाह करने का किया प्रयास
साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय के पास किरोसिन तेल छिड़कर आत्मदाह करने का किया प्रयास
Oct 14, 2026, 8:00:00 PM