उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के सख्त निर्देशानुसार धनबाद जिले में सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के सख्त निर्देशानुसार धनबाद जिले में सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झरिया में नगर निगम के सहयोग से विशेष अतिक्रमण हटाओ ड्राइव संचालित की गई, वहीं पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए।

गिरिडीह व साहेबगंज को जोड़ने वाले अति-व्यस्त मुख्य मार्ग पर पगला मोड़ से लेकर रामपुर मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया

गिरिडीह एवं साहेबगंज को जोड़ने वाले अति-व्यस्त मुख्य मार्ग पर पगला मोड़ से लेकर रामपुर मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कई स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य सड़क की भूमि पर कब्जा कर लिया गया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। आगामी दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जाम की संभावित समस्या को देखते हुए हाल ही में आयोजित शांति समिति की बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था।

सड़कें सार्वजनिक सुविधा के लिए हैं, अतः इन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें - प्रशासन

शांति समिति के सुझावों और मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त के निर्देश पर एक संयुक्त प्रशासनिक दल ने मौके पर उतरकर कार्रवाई की। इस अभियान में अंचल निरीक्षक चंदन कुमार, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, हल्का कर्मचारी मुनींद्र झा, अमीन भागवत दास तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहे। प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि सड़कें सार्वजनिक सुविधा के लिए हैं, अतः इन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें। निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वयं अवैध निर्माण न हटाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

वैशाली नाव हादसा : तेजस्वी पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, न्यायिक जांच व 3 डिसमिल जमीन की मांग, बोले- हादसे को नहीं भूलेंगे, लडूंगा लड़ाई
वैशाली नाव हादसा : तेजस्वी पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, न्यायिक जांच व 3 डिसमिल जमीन की मांग, बोले- हादसे को नहीं भूलेंगे, लडूंगा लड़ाई
Oct 15, 2026, 9:46:00 AM
INDvsWI : होप का शानदार शतक, जीत के साथ 2-2 की बराबरी पर वेस्टइंडीज
INDvsWI : होप का शानदार शतक, जीत के साथ 2-2 की बराबरी पर वेस्टइंडीज
Oct 15, 2026, 9:30:00 AM
करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन बेकार! न कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि, रास्ता भी गायब
करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन बेकार! न कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि, रास्ता भी गायब
Oct 15, 2026, 8:32:00 AM
मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
मंगलायतन मंदिर में 201 कलश स्थापित, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
Oct 15, 2026, 8:25:00 AM
आरा में अपराधियों का तांडव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष को मारी 6 गोलियां, मचा हडकंप
आरा में अपराधियों का तांडव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष को मारी 6 गोलियां, मचा हडकंप
Oct 15, 2026, 8:09:00 AM
त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
त्योहारों के मद्देनजर सरायढेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
Oct 14, 2026, 9:26:00 PM
उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी
उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान जारी
Oct 14, 2026, 9:05:00 PM
साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय के पास किरोसिन तेल छिड़कर आत्मदाह करने का किया प्रयास
साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय के पास किरोसिन तेल छिड़कर आत्मदाह करने का किया प्रयास
Oct 14, 2026, 8:00:00 PM
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM