मौनिया बाबा मेला में नहीं बजेगा डीजे-ऑर्केस्ट्रा! डीएम-एसपी का सख्त फरमान, उपद्रवियों पर पैनी नजर

सीवान जिले में जिला प्रशासन ने मौनिया बाबा मेले को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अहम मीटिंग की।

मौनिया बाबा मेला में नहीं बजेगा डीजे-ऑर्केस्ट्रा! डीएम-एसपी का सख्त फरमान, उपद्रवियों पर पैनी नजर

सीवान जिले में जिला प्रशासन ने मौनिया बाबा मेले को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अहम मीटिंग की। मौनिया बाबा राजकीय मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम विजय प्रकाश मीणा एवं एसपी भारत सोनी ने की।

बैठक में मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। मेला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन एवं पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने क्षेत्र के अखाड़ेधारियों से अपील की है कि वे मेले की सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते हुए सरकारी नियमों का पूरी तरह पालन करें। मेले की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में सबसे अहम निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया गया कि मौनिया बाबा राजकीय मेला के दौरान आर्केस्ट्रा एवं DJ पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ध्वनि प्रदूषण और विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। प्रशासन ने मेला समिति, अखाड़ेधारियों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही मेले को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाया जा सकता है।

सीवान से नागेंद्र की रिपोर्ट

Trending News

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने मो. शमशाद अंसारी, समर्थकों में खुशी की लहर
झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने मो. शमशाद अंसारी, समर्थकों में खुशी की लहर
Aug 27, 2026, 8:22:00 PM
स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी, सड़क सुरक्षा का कराया संकल्प
स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी, सड़क सुरक्षा का कराया संकल्प
Aug 27, 2026, 8:16:00 PM
बिना लाइसेंस चल रहा था दिव्य ज्योति चाइल्ड केयर, प्रशासन ने मारा ताला
बिना लाइसेंस चल रहा था दिव्य ज्योति चाइल्ड केयर, प्रशासन ने मारा ताला
Aug 27, 2026, 7:52:00 PM
बाल गृहों के बच्चों को अब अस्पताल और कोर्ट जाने के लिए मिलेगी चारपहिया वाहन की सुविधा
बाल गृहों के बच्चों को अब अस्पताल और कोर्ट जाने के लिए मिलेगी चारपहिया वाहन की सुविधा
Aug 27, 2026, 7:35:00 PM
मौनिया बाबा मेला में नहीं बजेगा डीजे-ऑर्केस्ट्रा! डीएम-एसपी का सख्त फरमान, उपद्रवियों पर पैनी नजर
मौनिया बाबा मेला में नहीं बजेगा डीजे-ऑर्केस्ट्रा! डीएम-एसपी का सख्त फरमान, उपद्रवियों पर पैनी नजर
Aug 27, 2026, 7:27:00 PM
बीएसइबी ने दी अहम जानकारी, इस कार्य के लिए किया तिथि विस्तार
बीएसइबी ने दी अहम जानकारी, इस कार्य के लिए किया तिथि विस्तार
Aug 27, 2026, 7:11:00 PM
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, सीएम सम्राट ने लिए 9 बड़े फैसले, छात्रों की बल्ले-बल्ले
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, सीएम सम्राट ने लिए 9 बड़े फैसले, छात्रों की बल्ले-बल्ले
Aug 27, 2026, 7:01:00 PM
जीविका दीदियों को अब तक दी गई 17,300 करोड़ राशि, संवर रही महिलाओं की तकदीरः मंत्री
जीविका दीदियों को अब तक दी गई 17,300 करोड़ राशि, संवर रही महिलाओं की तकदीरः मंत्री
Aug 27, 2026, 7:01:00 PM
संत रविदास विकास शिविर में अनुसूचित जाति परिवारों को मिली सुविधाएं, राशन कार्ड समेत कई समस्याओं का समाधान
संत रविदास विकास शिविर में अनुसूचित जाति परिवारों को मिली सुविधाएं, राशन कार्ड समेत कई समस्याओं का समाधान
Aug 27, 2026, 6:53:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री का निर्देश, संभावित बाढ़ क्षेत्रों में बोट एम्बुलेंस, 60 आवश्यक दवाओं का रखें पर्याप्त स्टॉक
स्वास्थ्य मंत्री का निर्देश, संभावित बाढ़ क्षेत्रों में बोट एम्बुलेंस, 60 आवश्यक दवाओं का रखें पर्याप्त स्टॉक
Aug 27, 2026, 6:34:00 PM