झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने मो. शमशाद अंसारी, समर्थकों में खुशी की लहर

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संगठन विस्तार करते हुए हजारीबाग जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडे द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से यह नियुक्ति की गई है।

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने मो. शमशाद अंसारी, समर्थकों में खुशी की लहर

राज्य में सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संगठन विस्तार करते हुए हजारीबाग जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडे द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से यह नियुक्ति की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झामुमो हजारीबाग जिला समिति के पत्रांक 195/026-झामुमो हजारीबाग, दिनांक 14 अगस्त 2026 के द्वारा प्राप्त अनुशंसा के आलोक में निदेशानुसार हजारीबाग जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया है। इस गठन में केरेडारी के मो. शमशाद अंसारी को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी हजारीबाग जिला अंतर्गत आने वाले केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, जिला समिति के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं के सहयोग एवं मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला समिति का पूर्ण गठन करना सुनिश्चित करेंगे।

पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी संगठनात्मक क्षमता और कर्मठता का पूर्ण उपयोग करते हुए संगठन को सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे तथा प्राप्त दायित्व का निर्वहन अनुशासन की परिधि में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ मधुर संपर्क स्थापित करते हुए करेंगे। इधर मो. शमशाद अंसारी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मुखिया इलियास अंसारी, सफर रजा, सफीउल्लाह अंसारी, तारीख हुसैन, शहबान अंसारी, जावेद आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
Oct 15, 2026, 2:19:00 PM
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
Oct 15, 2026, 1:41:00 PM
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
Oct 15, 2026, 1:25:00 PM
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
Oct 15, 2026, 1:16:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
Oct 15, 2026, 1:09:00 PM
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Oct 15, 2026, 1:05:00 PM
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
Oct 15, 2026, 1:03:00 PM
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
Oct 15, 2026, 1:01:00 PM
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
Oct 15, 2026, 12:38:00 PM
समाजसेवी राजेश स्वर्णकार ने थामा JLKM का दामन
समाजसेवी राजेश स्वर्णकार ने थामा JLKM का दामन
Oct 15, 2026, 12:10:00 PM