बिना लाइसेंस चल रहा था दिव्य ज्योति चाइल्ड केयर, प्रशासन ने मारा ताला

सिवान के दरौंदा प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड मुख्यालय स्थित दिव्य ज्योति चाइल्ड केयर के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लिनिक परिसर को सील कर दिया।

बिना लाइसेंस चल रहा था दिव्य ज्योति चाइल्ड केयर, प्रशासन ने मारा ताला

सिवान के दरौंदा प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड मुख्यालय स्थित दिव्य ज्योति चाइल्ड केयर के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लिनिक परिसर को सील कर दिया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व सीओ वेद प्रकाश नारायण ने किया। कार्रवाई के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास भारद्वाज सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, चाइल्ड केयर सेंटर के बिना वैध लाइसेंस संचालन किए जाने की शिकायत वरीय अधिकारियों से की गई थी। बताया जा रहा है कि एक मरीज के अभिभावक की ओर से क्लिनिक के संचालन को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। गुरुवार को सीओ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम दिव्य ज्योति चाइल्ड केयर पहुंची। टीम ने क्लिनिक के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली। जांच के बाद प्रशासन ने पूरे परिसर को सील कर दिया।

बताया जाता है कि उक्त चाइल्ड केयर का संचालन डॉ. अरुण कुमार द्वारा किया जा रहा था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्लिनिक में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि, कार्रवाई के समय क्लिनिक में कितने मरीज मौजूद थे और उनके लिए वैकल्पिक चिकित्सा व्यवस्था की गई या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति अथवा लाइसेंस के संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य संस्थानों के संचालन में निर्धारित नियमों और मानकों का पालन अनिवार्य है। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक को सील किए जाने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जांच के बाद प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

सीवान से नागेंद्र की रिपोर्ट

Trending News

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने मो. शमशाद अंसारी, समर्थकों में खुशी की लहर
झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने मो. शमशाद अंसारी, समर्थकों में खुशी की लहर
Aug 27, 2026, 8:22:00 PM
स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी, सड़क सुरक्षा का कराया संकल्प
स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी, सड़क सुरक्षा का कराया संकल्प
Aug 27, 2026, 8:16:00 PM
बिना लाइसेंस चल रहा था दिव्य ज्योति चाइल्ड केयर, प्रशासन ने मारा ताला
बिना लाइसेंस चल रहा था दिव्य ज्योति चाइल्ड केयर, प्रशासन ने मारा ताला
Aug 27, 2026, 7:52:00 PM
बाल गृहों के बच्चों को अब अस्पताल और कोर्ट जाने के लिए मिलेगी चारपहिया वाहन की सुविधा
बाल गृहों के बच्चों को अब अस्पताल और कोर्ट जाने के लिए मिलेगी चारपहिया वाहन की सुविधा
Aug 27, 2026, 7:35:00 PM
मौनिया बाबा मेला में नहीं बजेगा डीजे-ऑर्केस्ट्रा! डीएम-एसपी का सख्त फरमान, उपद्रवियों पर पैनी नजर
मौनिया बाबा मेला में नहीं बजेगा डीजे-ऑर्केस्ट्रा! डीएम-एसपी का सख्त फरमान, उपद्रवियों पर पैनी नजर
Aug 27, 2026, 7:27:00 PM
बीएसइबी ने दी अहम जानकारी, इस कार्य के लिए किया तिथि विस्तार
बीएसइबी ने दी अहम जानकारी, इस कार्य के लिए किया तिथि विस्तार
Aug 27, 2026, 7:11:00 PM
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, सीएम सम्राट ने लिए 9 बड़े फैसले, छात्रों की बल्ले-बल्ले
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, सीएम सम्राट ने लिए 9 बड़े फैसले, छात्रों की बल्ले-बल्ले
Aug 27, 2026, 7:01:00 PM
जीविका दीदियों को अब तक दी गई 17,300 करोड़ राशि, संवर रही महिलाओं की तकदीरः मंत्री
जीविका दीदियों को अब तक दी गई 17,300 करोड़ राशि, संवर रही महिलाओं की तकदीरः मंत्री
Aug 27, 2026, 7:01:00 PM
संत रविदास विकास शिविर में अनुसूचित जाति परिवारों को मिली सुविधाएं, राशन कार्ड समेत कई समस्याओं का समाधान
संत रविदास विकास शिविर में अनुसूचित जाति परिवारों को मिली सुविधाएं, राशन कार्ड समेत कई समस्याओं का समाधान
Aug 27, 2026, 6:53:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री का निर्देश, संभावित बाढ़ क्षेत्रों में बोट एम्बुलेंस, 60 आवश्यक दवाओं का रखें पर्याप्त स्टॉक
स्वास्थ्य मंत्री का निर्देश, संभावित बाढ़ क्षेत्रों में बोट एम्बुलेंस, 60 आवश्यक दवाओं का रखें पर्याप्त स्टॉक
Aug 27, 2026, 6:34:00 PM