बीएसइबी ने दी जानकारी, इस दिन जारी होगा STET, 2026 के लिए विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा किये हुए विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड जारी किए जाने को लेकर अहम अपडेट दिया गया है।

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा किये हुए विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड जारी किए जाने को लेकर अहम अपडेट दिया गया है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए डॉ० त्यागराजन एसएम, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि STET 2026 के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर 25.09.2026 को अपराह्न में डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जो दिनांक 30.09.2026 तक वेबसाइट पर अपलोड रहेगा। इस अवधि में डमी एडमिट कार्ड की विवरणी में किसी प्रकार की त्रुटि रहने पर अभ्यर्थी उसमें ऑनलाइन सुधार करा सकते हैं।
ऑनलाइन सुधार करने के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग कर दिनांक 30.09.2026 तक सुधार करा सकते हैं। डमी एडमिट कार्ड वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in पर जारी किया जाएगा। विवरणी में सुधार के क्रम में यदि आरक्षित श्रेणी विवरण में संशोधन किया जाता है और अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देय है, तो 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन शुल्क जमा करना आवश्यक है।










