बबुरा रोड में स्कूटी से 16.35 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार
भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा रोड में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16.350 लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरा : भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा रोड में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16.350 लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बबुरा निवासी अशोक चौधरी के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब और स्कूटी को जब्त कर अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर BR03AQ6145 से 1.8 PM स्पेशल ब्लेंड ऑफ स्कॉच एंड इंडियन ग्रेन व्हिस्की की 180 एमएल वाली 45 बोतल बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 8.250 लीटर है। वहीं ब्लेंडर्स प्राइड एक्सक्लूसिव प्रीमियम व्हिस्की की 750 एमएल वाली 11 बोतल बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 8.10 लीटर है। दोनों प्रकार की शराब को मिलाकर कुल 16.350 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और स्कूटी को जब्त कर अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भोजपुर से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट










