10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहरा थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चलाकर एक शराब कारोबारी को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा : मद्य निषेध विभाग की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहरा थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चलाकर एक शराब कारोबारी को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के बड़ा भरना गांव स्थित वार्ड नंबर-3 निवासी बाबुल कुमार के रूप में बताई गई है। मद्य निषेध विभाग की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबुल कुमार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर कारोबारी को हिरासत में ले लिया।

अभियान के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब सेवन के आरोप में 2 शराबियों को भी गिरफ्तार किया

इसी अभियान के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब सेवन के आरोप में दो शराबियों को भी गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मद्य निषेध विभाग के पुलिस इंस्पेक्टर संजीत कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार और शराब सेवन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर आगे भी छापेमारी कर शराब कारोबारियों और शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
Sep 24, 2026, 7:19:00 PM
MLC चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, नीरज कुमार बोले-तेजस्वी यादव फर्जी विधायक...
MLC चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, नीरज कुमार बोले-तेजस्वी यादव फर्जी विधायक...
Sep 24, 2026, 6:46:00 PM
बबुरा रोड में स्कूटी से 16.35 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बबुरा रोड में स्कूटी से 16.35 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 6:39:00 PM
 23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत, स्पेशल ब्रांच-CID समेत 23 टीमें ले रहीं हिस्सा
23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत, स्पेशल ब्रांच-CID समेत 23 टीमें ले रहीं हिस्सा
Sep 24, 2026, 6:33:00 PM
सोन नदी में डुबिया मशीन से बालू खनन करते 13 गिरफ्तार
सोन नदी में डुबिया मशीन से बालू खनन करते 13 गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 6:23:00 PM
'मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर जेल में डालो' सीपीएम का प्रतिरोध मार्च
'मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर जेल में डालो' सीपीएम का प्रतिरोध मार्च
Sep 24, 2026, 6:20:00 PM
10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 6:13:00 PM
बिहार में दुष्ट, अनपढ़, जाहिल, गंवार और देहाती...अशोक चौधरी के बयान पर बोले तेजस्वी-मंत्री की बौखलाहट, चिड़चिड़ाहट, झल्लाहट, घबराहट..खिसियाहट
बिहार में दुष्ट, अनपढ़, जाहिल, गंवार और देहाती...अशोक चौधरी के बयान पर बोले तेजस्वी-मंत्री की बौखलाहट, चिड़चिड़ाहट, झल्लाहट, घबराहट..खिसियाहट
Sep 24, 2026, 6:09:00 PM
राज्य में दवाओं, चिकित्सा सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बनेगी इंडेंट रिव्यू कमेटी
राज्य में दवाओं, चिकित्सा सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बनेगी इंडेंट रिव्यू कमेटी
Sep 24, 2026, 6:01:00 PM
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा
Sep 24, 2026, 5:56:00 PM