'मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर जेल में डालो' सीपीएम का प्रतिरोध मार्च

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम जिला कमेटी सहरसा के नेतृत्व में शारदा नगर, बटराहा स्थित अपनी पार्टी कार्यालय से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाल शहीद चौक पर पुतला दहन किया।

'मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर जेल में डालो' सीपीएम का प्रतिरोध मार्च

सहरसा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम जिला कमेटी सहरसा के नेतृत्व में शारदा नगर, बटराहा स्थित अपनी पार्टी कार्यालय से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाल गगनभेदी नारा लगाते हुए शहीद चौक पर पुतला दहन किया। पार्टी नेता मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चले नुक्कड़ सभा को पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सहरसा पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव ने संबोधित करते हुए कहा-इंडियन एक्सप्रेस के मुख्य पेज पर छपे न्यूज ने जो सच्चाई देश के सामने रखा, उससे प्रतीत होता है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार SIR नहीं देश की लोकतंत्र की हत्या की है। 

तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में दो आयुक्त के बैगर सलाह मशविरा के मनमानी ढ़ंग से सारे कार्यों को अंजाम दिया गया है।  जिसमें देश के करोड़ों मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया गया और संविधान की धज्जियां उड़ाते फार्म-6 में छेड़छाड़ कर मनमाफिक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कर बीजेपी के लिए काम किया गया। विपक्ष के लाख विरोध के बाद ये सब होता रहा यह लोकतंत्र का चीरहरण है। 

पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव ने आक्रोश भरे लहजे में कहा कि  SIR पर रोक लगाते हुए अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर राष्ट्र द्रोह का मुकादमा कर जेल नहीं भेजा गया तो सीपीएम लोकतंत्र के ऐसे हत्यारे के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध तरीका से तीख़ा और बड़ा से बड़ा आंदोलन करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कृष्ण दयाल यादव,कुलानन्द कुमार,ब्यास प्रसाद यादव पार्टी जिला कमेटी सदस्य कामरेड डोमी पासवान समेत कई नेताओं ने भाग लिया।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

MLC चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, नीरज कुमार बोले-तेजस्वी यादव फर्जी विधायक...
MLC चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, नीरज कुमार बोले-तेजस्वी यादव फर्जी विधायक...
Sep 24, 2026, 6:46:00 PM
बबुरा रोड में स्कूटी से 16.35 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बबुरा रोड में स्कूटी से 16.35 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 6:39:00 PM
 23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत, स्पेशल ब्रांच-CID समेत 23 टीमें ले रहीं हिस्सा
23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत, स्पेशल ब्रांच-CID समेत 23 टीमें ले रहीं हिस्सा
Sep 24, 2026, 6:33:00 PM
सोन नदी में डुबिया मशीन से बालू खनन करते 13 गिरफ्तार
सोन नदी में डुबिया मशीन से बालू खनन करते 13 गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 6:23:00 PM
'मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर जेल में डालो' सीपीएम का प्रतिरोध मार्च
'मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर जेल में डालो' सीपीएम का प्रतिरोध मार्च
Sep 24, 2026, 6:20:00 PM
10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 6:13:00 PM
बिहार में दुष्ट, अनपढ़, जाहिल, गंवार और देहाती...अशोक चौधरी के बयान पर बोले तेजस्वी-मंत्री की बौखलाहट, चिड़चिड़ाहट, झल्लाहट, घबराहट..खिसियाहट
बिहार में दुष्ट, अनपढ़, जाहिल, गंवार और देहाती...अशोक चौधरी के बयान पर बोले तेजस्वी-मंत्री की बौखलाहट, चिड़चिड़ाहट, झल्लाहट, घबराहट..खिसियाहट
Sep 24, 2026, 6:09:00 PM
राज्य में दवाओं, चिकित्सा सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बनेगी इंडेंट रिव्यू कमेटी
राज्य में दवाओं, चिकित्सा सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बनेगी इंडेंट रिव्यू कमेटी
Sep 24, 2026, 6:01:00 PM
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा
Sep 24, 2026, 5:56:00 PM
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस दिन जारी होगा STET, 2026 के लिए विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस दिन जारी होगा STET, 2026 के लिए विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड
Sep 24, 2026, 5:54:00 PM