MLC चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, नीरज कुमार बोले-तेजस्वी यादव फर्जी विधायक...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार लगातार चुनावी बैठकों में जुटे हैं। इस दौरान नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

MLC चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, नीरज कुमार बोले-तेजस्वी यादव फर्जी विधायक...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार लगातार चुनावी बैठकों में जुटे हैं। बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में एनडीए की चुनावी बैठक आयोजित हुई, जिसमें एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

नीरज कुमार ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव बंगाल और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को फर्जी बता रहे हैं, इसका मतलब तेजस्वी यादव फर्जी विधायक हुए,तो उन्हें राघोपुर विधायक पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और अगर चुनाव पर सवाल उठाया जा रहा है तो जनता के बीच इसका हिसाब होना चाहिए। जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि सामाजिक अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

उन्होंने सरकार से जल्द ट्रायल पूरा कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि अपराधी कानून से बच नहीं सकते और पुलिस उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक

Sep 24, 2026, 7:19:00 PM
MLC चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, नीरज कुमार बोले-तेजस्वी यादव फर्जी विधायक...
MLC चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, नीरज कुमार बोले-तेजस्वी यादव फर्जी विधायक...
Sep 24, 2026, 6:46:00 PM
बबुरा रोड में स्कूटी से 16.35 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Sep 24, 2026, 6:39:00 PM
 23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत, स्पेशल ब्रांच-CID समेत 23 टीमें ले रहीं हिस्सा

Sep 24, 2026, 6:33:00 PM
सोन नदी में डुबिया मशीन से बालू खनन करते 13 गिरफ्तार

Sep 24, 2026, 6:23:00 PM
'मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर जेल में डालो' सीपीएम का प्रतिरोध मार्च

Sep 24, 2026, 6:20:00 PM
10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

Sep 24, 2026, 6:13:00 PM
बिहार में दुष्ट, अनपढ़, जाहिल, गंवार और देहाती...अशोक चौधरी के बयान पर बोले तेजस्वी-मंत्री की बौखलाहट, चिड़चिड़ाहट, झल्लाहट, घबराहट..खिसियाहट

Sep 24, 2026, 6:09:00 PM
राज्य में दवाओं, चिकित्सा सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बनेगी इंडेंट रिव्यू कमेटी

Sep 24, 2026, 6:01:00 PM
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा

Sep 24, 2026, 5:56:00 PM